ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ग्वालियर

मुरैना में वन विभाग की टीम पर हमला:रेत माफिया ने चारों तरफ से घेरा, तीन गाड़ियों के कांच तोड़े, लोडर छीनने का किया प्रयास।

मुरैना में रेत माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। हमले का कारण टीम द्वारा जब्त किया गया वह लोडर था जिससे माफिया रेत भर रहे थे। माफिया के लगभग आधा सैकड़ा लोग जब लोडर नहीं छीन पाए तो उन्होंने टीम की तीन गाड़ियों के कांच तोड़ दिए तथा फायरिंग की वह पत्थर फैंके। बता दें, कि मुरैना में रेत माफिया के हौंसले बुलंद हैं। यह माफिया चंबल के रेत का दिन-रात खनन कर रहे हैं। इसको रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारियों व जिला प्रशासन ने कई बार कोशिश की लेकिन खास सफलता हाथ नहीं लगी। बीते दिन विभाग के अधिकारियों को खबर लगी कि चंबल के टेंटरा थानार्न्तगत बरेठा घाट पर लोडर से रेत का खनन किया जा रहा है। सूचना पाते ही तीन गाड़ियों में भरकर विभाग के अधिकारी व फोरेस्ट गार्ड मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत भरने वाला लोडर जब्त कर लिया। लोडर जब्त करने पर माफिया के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने टीम के सदस्यों पर फायरिंग करना शुरु कर दिया। फायरिंग होते देख टीम के सदस्यों ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग से माफिया के पैर उखड़ गए तथा उन्होंने पत्थर फैंकना शुरु कर दिया। पत्थर से कई वन रक्षकों के चोट आईं तथा टीम के साथ गई तीन गाड़ियों के कांच टूट गए। बैरियर लगाकर रोक दिया रास्ता ;चारों तरफ से घिरा वन अमला ;चारों तरफ से घिरा वन अमला पथराव व फायरिंग से घबड़ाकर जब वन अमला वहां से भागने को हुआ तो माफिया को लोगों ने बैरियर लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोकने वालों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। गांव वालों की मिलीभगत पुलिस के मुताबिक इस हमले में स्थानीय गांव वालों की भी मिली भगत शामिल है। वह लोग इन लोगों से मिले रहते हैं। उनकी मिलीभगत से ही दिन रात अवैध रेत खनन किया जा रहा है। पैर में लगी कोट बताता वन रक्षक पैर में लगी कोट बताता वन रक्षक पहले भी हो चुका था हमला इससे पहले भी लगभग 6 माह पूर्व रिठौरा थानार्न्तगत शनिश्चरा क्षेत्र में पत्थर की खदानों से अवैध खनन करने गई वन टीम पर भी माफिया के लोगों ने हमला किया था। हमले के दौरान वन टीम ने उनकी खनन करने वाली बड़ी मशीन जब्त कर ली थी। लेकिन माफिया के लोगों ने लगभग 70 गोलियां चलाई तथा वह मशीन छुड़ा ली थी। अन्त में माफिया के आगे वन विभाग की टीम के पैर उखड़ गए थे तथा टीम ने रिठौरा थाना प्रभारी संजय किरार से मदद मांगी थी लेकिन उन्होंने मदद नहीं की थी। बाद में इस बात भी खुलासा टीम के सदस्यों ने किया था कि पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन का काम चल रहा था। पथराव से फूटा गाड़ी का कांच पथराव से फूटा गाड़ी का कांच टेंटरा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट इस घटना के बाद वन अमला टेंटरा थाने पहुंचा तथा उसने माफिया व उसके लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही पुलिस से मदद भी मांगी है कि आगे जो भी कार्रवाई की जाएगी उसमें पुलिस को मदद देना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button