ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

इस नरेंद्र ने तो चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी ताकि भूपेंद्र जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकें

नई दिल्ली। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने  दिल्ली मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गुजरात में मिली जीत को लेकर कहा कि इस नरेंद्र ने तो चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी ताकि भूपेंद्र जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकें। चुनाव के नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा- मैं जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। बीजेपी बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है।
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में नरेंद्र-भूपेंद्र ने रिकॉर्ड तोड़ने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है। भाजपा को मिला जनसमर्थन भारत के युवाओं की ‘युवा सोच का प्रकटीकरण है। भाजपा को मिला जनसमर्थन गरीब शोषित वंचित आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है।
पीएम मोदी ने कहा ये जनादेश अभिभूत करने वाला है। जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती वहां भाजपा का वोट शेयर आपके स्नेह का साक्षी है। मैं गुजरात हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार जताता हूं। आपका प्यार उपचुनावों में भी दिखा। यूपी के रामपुर में भाजपा जीती है। बिहार के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का प्रदर्शन कर रहा है। मैं चुनाव आयोग का भी आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि भाजपा भले ही हिमाचल में चुनाव न जीत पाई हो लेकिन अंतर बहुत कम रहा है। 1 फीसदी का अंतर है। मैं आपसे वादा करता हूं कि भले ही बीजेपी हिमाचल में एक फीसदी अंतर से हार गई हो लेकिन केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता 100 फीसदी ही रहेगी। हम वहां जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे और काम करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button