ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

भारतपे ने अशनीर उनकी पत्नी पर किया मुकदमा

मुंबई। भारत के प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म भारतपे ने कहा कि उसने अपने पूर्व सह संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर उनकी पत्नी माधुरी ग्रोवर और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ कंपनी के धन की भारी हेराफेरी को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने ग्रोवर्स को 18 प्रतिशत ब्याज के साथ 88.6 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए कहा है जिसे उन्होंने फर्जी बिल बनाने वेंडर भुगतान और व्यक्तिगत उपयोग जैसे विभिन्न तरीकों से ठग लिया।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया अशनीर ग्रोवर माधुरी ग्रोवर और उनके परिवार के अन्य जुड़े पक्षों के खिलाफ विभिन्न दावों के लिए दीवानी और आपराधिक कार्रवाई शुरू की है जिसमें कंपनी के धन की हेराफेरी भी शामिल है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा हमें अदालतों और अधिकारियों पर पूरा भरोसा है और भरोसा है कि न्याय होगा। चूंकि मामला अदालत में विचाराधीन है इसकारण हमारे पास इस समय कोई टिप्पणी करने के लिए नहीं है।

जबकि नई दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के साथ आपराधिक मामला दायर किया गया है दिल्ली उच्च न्यायालय वर्तमान में दीवानी मामले की सुनवाई कर रहा है जहां कंपनी ने ग्रोवर्स को कंपनी के फंड को चुकाने के लिए कहा है जिसे उन्होंने विभिन्न माध्यमों से कथित रूप से गलत तरीके से गबन किया है। भारतपे मुकदमे में अन्य पक्ष दीपक जगदीशराम गुप्ता हैं जो माधुरी जैन के बहनोई हैं और व्यवस्थापक प्रमुख के रूप में काम करते हैं और माधुरी जैन को रिपोर्ट करते हैं।

Related Articles

Back to top button