ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने 21171 वोटों से BJP के ब्रह्मानंद नेताम को हराया

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में एक बार फिर कांग्रेस का जादू चला है। आदिवासी आरक्षण को लेकर तमाम विरोध के बावजूद कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को 21 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है।

पहले राउंड से ही कांग्रेस प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थीं। यह सिलसिला जो शुरू हुआ, वह आखिरी राउंड तक कायम ही रहा। इस चुनाव में सबसे ज्यादा दम सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने दिखाया। शुरू से माना जा रहा था कि मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन अकबर राम कोर्राम ने एक राउंड में ब्रह्मानंद को पछाड़ दिया। हालांकि इसके बाद उन्होंने काफी संघर्ष के बाद बढ़त बनाई। फिर भी अंतर अकबर से कुछ ज्यादा नहीं रहा।

छठवें राउंड के बाद ही कांग्रेस में शुरू हो गया जश्न
भाजपा उम्मीदवार के लगातार पीछे चलने के चलते कार्यकर्ताओं का भी जोश ठंडा हो गया। छठवें राउंड के बाद ही उन्होंने लौटना शुरू कर दिया था। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के खेमे में ढोल और पटाखों के साथ जश्न का माहौल अंगड़ाई ले रहा था। इसका नजारा दिखना शुरू भी हो गया था। आठवें राउंड के समाप्त होने के बाद ही पटाखे चलने लगे। कार्यकर्ताओं के इस जोश में पीसीसी चीफ मरकाम भी शामिल हुए। वहीं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने डांस करना शुरू कर दिया।

सावित्री मंडावी ने कहा- लोगों की समस्या दूर करना लक्ष्य
कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया है। अब उनका एक ही लक्ष्य है कि वह लोगों के बीच जाएं। उनकी समस्याओं को सुनें और उसे दूर करें। साथ ही साथ वह अपने पति के अधूरे कामों और सपनों को भी पूरा करना चाहती हैं। भानुप्रतापपुर को जिला बनाने के सवाल पर कहा कि वह भूपेश बघेल सरकार के हाथ में है, लेकिन यहां के लोगों की बात वह उनके सामने जरूर रखेंगी।

भानुप्रतापपुर से कांग्रेस विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी एक शिक्षिका रही हैं। वह रायपुर के कटोरा तालाब स्थित एक सरकारी स्कूल में व्याख्याता थीं। चुनाव की घोषणा होने के बाद उन्होंने शिक्षिका के पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस उन्हें पति की सीट पर उम्मीदवार बनाएगी।

सीएम भूपेश बघेल बोले- सरकार के लिए जनता का विश्वास कायम
कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सरकार के लिए जनता का विश्वास कायम है। उन्होंने कहा कि, भाजपा दूसरे और तीसरे स्थान के लिए संघर्ष करती रही। मनोज मंडावी के काम से ये जीत हुई है। उनके कामों के कारण जनता ने उनकी पत्नी पर प्यार लुटाया और भरोसा जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, लगातार जितने उपचुनाव हुए हैं कांग्रेस अच्छे वोटों से जीती है। जनता का समर्थन बना हुआ है। इसे बनाकर रखेंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Related Articles

Back to top button