ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना पति की हत्या गांव के युवकों ने की:SP ऑफिस पहुंची महिला बोली- सुनवाई नहीं कर रही पुलिस।

पति की हत्या गांव के युवकों ने की:SP ऑफिस पहुंची महिला बोली- सुनवाई नहीं महिला ने कहा मेरे पति की हत्या गांव के ही कुछ युवकों ने की है। वे लोग उसे अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठाल कर ले गए और मार डाला, लेकिन रिठौरा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार न करते हुए मर्ग कायम कर लिया है। जिन लोगों ने उसके पति को मारा है, वह उसे फोन पर मामले को वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। इस बात का आवेदन लेकर अपनी छोटी बच्ची को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने एसपी से गुहार लगाई है।मृतक सुरेश मोगियामृतक सुरेश मोगियामहिला ने बताया कि, उसका नाम उर्मिला मोगिया है तथा वह अपने पति सुरेश मोगिया के साथ अपने गांव, छोटी खोह, ग्राम पंचायत टिकटौली, जौरा, मुरैना में रहती थी। उसकी पंचायत से सटे ग्राम दोहरा में मैनाबसई, थाना सुुमावली के पास विजेन्द्र, सतेन्द्र पुत्र कप्तान सिंह गुर्जर तथा कम्पोटर, रवि पुत्र गोपाल सिंह गुर्जर रहते हैं। 1 नवंबर 2022 की बात है उसके पति को मोटरसाइकिल पर बैठालकर वे लोग ले गए तथा उन्होंने उसकी हत्या कर दी। बाद में वह पुलिस थाने गई तो पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। 27 नवंबर 2022 को उसके लड़के के पास मोबाइल नंबर-7581834596 से फोन आया जिसमें कहा गया कि केस को आगे नहीें बढ़ाना, यदि मेरी बात नहीं मानी तो तुम लोग अपनी खेती नहीं कर सकोगे। अगर बात नहीं माने तो तुम्हारे परिवार को तुम्हारे बाप की तरह मार देंगे। इसके बाद महिला रिठौरा थाना पहुंची तथा पुलिस को पूरी बात बताई लेकिन पुलिस ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। महिला ने बताया कि उसे इंसाफ चाहिए। इस मौके पर उसने उस व्यक्ति की फोटो भी दिखाई जो उसके पति को अपनी बाइक पर लेकर गया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button