ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

3 दिसंबर को दोस्तों के साथ मिलकर किया था रेप

बिजनौर: बिजनौर के किरतपुर में पशुओं के लिए चारा लेने गई नाबालिग के साथ रेप करने वाले आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है। दरअसल यह पूरा मामला किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां के रहने वाले एक शख्स ने 3 दिसम्बर को पुलिस को तहरीर दी थी।शख्स ने बताया था की उसकी नाबालिग बेटी घर से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। तभी गांव के ही रहने वाले नसरुद्दीन पुत्र इलियास ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर मौके पर उसकी फोटो खींच कर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। इस घटना में उसके साथ गांव का ही रहने वाला शहजाद और एक अज्ञात युवक भी शामिल था।न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैपुलिस ने मुख्य आरोपी नसीरुद्दीन पुत्र इलियास निवासी ग्राम बसेड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के दूसरे आरोपी मेहराज पुत्र सत्तार निवासी ग्राम कलहेड़ी थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार कर लिया है।उस पर धारा 376D(a) 506 आईपीसी 5(छ)/6 पॉक्सो एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया है। इस मामले में किरतपुर कोतवाल मनोज कुमार का कहना है कि दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button