ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बेटी देवी संग करण ऐसे बिताते दिखे वक्त, Bipasha Basu ने शेयर की क्यूट तस्वीर

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपने जीवन के एक नए सफर की शुरुआत की है। पिछले महीने शादी के छह साल बाद दोनों के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है, जिसे उन्होंने देवी नाम दिया है। दोनों माता-पिता बनकर काफी खुश हैं और अपनी बेटी देवी की झलक फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। वहीं आज एक बार फिर अभिनेत्री ने करण सिंह ग्रोवर के साथ बेटी की एक फोटो शेयर की है। देवी और करण की यह प्यारी सी तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।

आज भी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी राजकुमारी की एक बेहद ही क्यूट तस्वीर साझा की है। दरअसल, बिपाशा ने फोटोग्राफर बन करण और देवी यानी पापा-बेटी की एक क्यूट तस्वीर क्लिक की है। इस तस्वीर में दोनों के बीच बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

बिपाशा द्वारा साझा की गई तस्वीर में देवी अपने पापा करण सिंह ग्रोवर के पास सुकून से सोती नजर आ रही है। जहां देवी का चेहरा उसके दोनों हाथों से ढका हुआ है, वहीं करण सिंह ग्रोवर भी अपनी राजकुमारी के पास आंख बंद करके लेटे हुए दिखा दे रहे हैं। देवी ने पिंक कलर के गल्वस भी पहने हुए हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा, ‘यह प्यार है….करण सिंह ग्रोवर और देवी।’ बिपाशा की शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई इस पल को क्यूट बता रहा है, तो कोई नजर न लगने की बात कर रहा है। इतना ही नहीं बहुत से फैंस हार्ट इमोजी से तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button