ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना ड्रोन से होगी ,अवैध खनन व परिवहन की निगरानी, जिले में दिनों-दिन बढ़ रहे अवैध पत्थर खनन।

मुरैना जिले में अवैध पत्थर का खनन व परिवहन दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन अब ड्रोन से निगरानी करेगा। इसके आदेश चंबल संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह ने बीते दिन जारी कर दिए हैं। यह आदेश उन्होंने टास्क फोर्स समिति की बैठक में सभी कलेक्टर्स को दिए हैं। बता दें, कि मुरैना जिले में खदानों का अवैध खनन व उनसे निकाले गए पत्थरों का परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। चंबल कमिश्नर दीपक सिंह ने पदभार सम्हालने के बाद इस बात पर गौर किया कि इसे रोकने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह सार्थक नहीं है। खनन माफिया चोरी-छिपे रास्तों से पत्थरों का अवैध परिवहन कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने फोटो ग्राफी का सहारा लेने की योजना बनाई है। उन्होंने जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि ट्रेक्टर-ट्रालियों की फोटो ग्राफी के लिए न केवल ड्रोन का सहारा लिया जाए बल्कि जगह-जगह रास्तों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएं। यह सामने आएगी चुनौती चंबल कमिश्नर का यह आदेश धरातल पर आने में कई कठिनाइयां बताई जा रही हैं। पहली कठिनाई यह है कि ड्रोन से फोटोग्राफी अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ों पर नहीं की जा सकेगी। दूसरा सीसी टीवी कैमरे जंगल में नहीं लगाए जा सकेंगे तथा तीसरा मुरैना जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों की उदासीनता। जिसके कारण आज तक अवैध पत्थर का खनन व उसके परिवहन पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। रेण्डम चेकिंग करें प्रशासनिक अधिकारी इसके साथ ही उन्होंने यह भी आदेश दिया है कि प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अमले के साथ चेकिंग अवैध खनन व उसके परिवहन को रोकने के लिए चेकिंग करें। वे जंगल में जाएं तथा अवैध खनन करने वाले ट्रेक्टरों व ट्रकों को पकड़ें तथा मायनिंग एक्ट के साथ-साथ आईपीसी की धारा के तहतत भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐेसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। 99 प्रकरण दर्ज किए वन विभाग ने बैठक में मौजूद वन मण्डलाधिकारी स्वरुप दीक्षित ने कमिश्नर को बताया कि अवैध खनन परिवहन करने वालों के खिलाफ अभी तक 99 प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा 69 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें 56 ट्रेक्टर ट्राली, 3 ट्रेक्टर, एक लोडर मय ट्रेक्टर, 3 मोटरसाइकिल, 1 ट्राली, 2 ट्रक, 1 डंपर व 1 मिक्सर मशीन व एक बुलेरो पिकअप शामिल है। पिछले एक वर्ष के दौरान राजसात की प्रक्रिया में 42 वाहन राजसात किए जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button