ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

साहित्यकार व पत्रकार राजेश अवस्थी लावा-को उनकी बहु चर्चित कृति “अतीत के शब्दबिम्ब”को प्रादेशिक राजेन्द्र अनुरागी(डायरी)कृति पुरस्कार मिला।

ग्वालियर-मध्यप्रदेश के जाने माने वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार राजेश अवस्थी लावा-को उनकी बहुचर्चित कृति 'अतीत के शब्दबिम्ब''को प्रादेशिक राजेन्द्र अनुरागी(डायरी)कृति पुरस्कार गया है। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग,भोपाल द्वारा अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कार कैलेण्डर वर्ष 2019 के लिए पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। जैसा कि विदित है कि प्रादेशिक प्रति पुरस्कार रुपये (इक्यावन हजार) के साथ शॉल, श्रीफल,स्मृति चिह्न और प्रशस्तिपत्र के साथ रचनाकारों को साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग,भोपाल द्वारा अलंकृत किया जाता है। इसी श्रंखला के तहत प्रादेशिक कवि व पत्रकार राजेश अवस्थी लावा-ग्वालियर की बहुचर्चित कृति'अतीत के शब्दबिम्ब,, को पुरुस्कार के साथ सम्मान देने की घोषणा करदी गई है। भोपाल में ही होने बाले भव्य आयोजन में पुरस्कार प्रदान करने के लिए जल्द ही कोई तारीख तय की जाएगी। कवि एवं पत्रकार राजेश अवस्थी लावा दैनिक सत्यास्त्र व मासिक पत्रिका-दिव्यतूलिका,साहित्ययान साहित्य ग्रंथ के संपादक हैं। श्री लावा का साहित्य लेखन लेख, साहित्यक, सामाजिक रचनाओं का प्रमुख पत्रिकाओं सहित देश के प्रमुख समाचार पत्रों में निरंतर प्रकाशित होता रहता है।लेखन आरंभ काल-1980 से गद्य व पद्य विधा में लेखन हिन्दी साहित्य की 23 कृतियां : प्रमुख काव्य कृतियां 1. युगादि युगांतक चम्बल:वसुधा महाकाव्य 2. कहं लावा कवि :अतुकान्त छंद 3. मुंडित सुहागिन मांग कहां भरेगी : व्यंग्य संग्रह 4. तल पर वार : क्षणिका संग्रह 5. पगली की व्यथा : मुक्त छंद कविताएं 6. किसी गुरू के गुरूर में आकंठ डूबे : व्यंग्य संग्रह 7. मौन शांति कपोत : मुक्त छंद कविताएं 8. तो पेड़ों पर क्या लटकाएंगे : व्यंग्य संग्रह 9. धर्मान्धता की अनुभूतियां : व्यंग्य संग्रह 10. जंग लड़ो हम जंग खा रहे : ओज गीत संग्रह 11. मृत्यु लोक से टिकिट स्वर्ग का : गीत संग्रह 12. भ्रष्टाचार ने अपने पांव : व्यंग्य संग्रह 13. छोटी रेल की बड़ी अद्भुत यात्रा : अतुकान्त छंद प्रमुख गद्य कृतियां 1. थैंक्स सिगरेट : कथा संग्रह 2. हां भ्रष्टाचार किया है तो : व्यंग्य संग्रह 3.आज का यर्थाथ :कहानी संग्रह 4. साक्षात्कार 5 . लड़का हमारा भी बिकाऊ है : व्यंग्य संग्रह 6.लघु कथाएं लावा की : लघुकथा संग्रह 7. आलेख दृष्टि : लेख संग्रह 8.दो हजार बारह : लावा की डायरी 9.अक्षरों के चक्रवात : दैनंदिनी फिल्म अभिनय - 3 लघु फिल्मों में अभिनय प्रसारण -आकाशवाणी,ग्वालियर व दूरदर्शन भोपाल द्वारा समय -समय पर वार्ता व काव्य प्रसारण श्री लावा को विभिन्न पुरस्कार-साहित्यक,सामाजिक, राजनैतिक सहित पत्रकारितायिक संस्थाओं व देश भर के कवि सम्मेलनों के आयोजनों में अपनी खास प्रस्तुति से अभी तक 157 किलो 800 ग्राम प्रतीक चिन्ह, मैडल तथा अभिनंदन पत्र प्राप्त हुए हैं जो कि गौरव की बात कही जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button