ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

डायबिटीज ने मुश्किल कर दिया है जीना? तो इन मसालों से करे कंट्रोल

Health Tips: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। शुगर के बढ़े हुए लेवल की वजह कुछ खाना भी मुश्किल होता है। एक बार डायबिटीज हो जाए तो जीवनभर दवाइयों से पीछा छुड़ाना मुश्किल हो जाता है। हर वक्त परहेज करना पड़ता है। डायबिटीज की मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान होता है, लेकिन हम खाने के मसालों के जरिए इसे कंट्रोल भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन मसालों के जरिए डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

अदरक का इस्तेमाल तो हर घर में किया जाता है। चाय से लेकर मसालेदार सब्जी बनाने में अदरक का इस्तेमाल होता है। अदरक में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी इंफ्लमेटरी गुण और फाइबर वजन को कम करने में मदद करते हैं। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए अदरक का सेवन करना चाहिए।

मेथी में एंटी डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं। इसके बीजों का पानी पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। रोज रात में या फिर सुबह मेथी के बीजों का पानी पीना शुगर में फायदेमंद होता है।

दालचीनी के सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। दालचीनी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। हाई शुगर वाले मरीजों के लिए दालचीनी का सेवन फायदेमंद है।

काली मिर्च का इस्तेमाल तो लगभग हर किचन में ही होता है। इसमें एंटी इंफ्लमेटरी गुण मौजूद होते हैं। काली मिर्च में मौजूद गुण शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। काली मिर्च ब्लड में शुगर का लेवल कंट्रोल कर डायबिटीज में फायदा पहुंचाती है।

लहसुन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने में लहसुन फायदेमंद है। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कलियां खाना चाहिए।

करी पत्ते का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना करी पत्ते खाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button