ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

हाई कोर्ट में छुट्टियां कम हुईं, सुनवाई के लिए समय भी 15 मिनट और बढ़ेगा

इंदौर: हाई कोर्ट में लंबित प्रकरणों का निराकरण जल्द से जल्द किए जाने को लेकर हाई कोर्ट प्रशासन ने तीन सकारात्मक पहल की हैं। पहली तो यह कि सुनवाई का समय सुबह सवा 10 से शाम 4.45 बजे तक किया जाए। दूसरी पहल यह है कि सप्ताह में एक दिन ऐसा हो जब किसी भी केस को आगे नहीं बढ़ाया जाए। इसे नो एडजर्नमेंट डे घोषित किया जाएगा।वहीं तीसरी पहल के तहत हाई कोर्ट में अवकाश की संख्या भी कम कर दी गई है। कोर्ट के समय को लेकर जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर खंडपीठ की हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से सुझाव भी मांगे गए हैं। इसे लेकर चीफ जस्टिस सहित अन्य जज की पदाधिकारियों से एक बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा भी हो चुकी है। वर्तमान में सुबह सवा 10 से शाम साढ़े चार बजे तक सुनवाई हो रही है।चीफ जस्टिस रवि मलिमठ द्वारा कामकाज का समय बढ़ाए जाने को लेकर यह दूसरा प्रयास है। इसके पूर्व जब वे मध्यप्रदेश आए थे तब उन्होंने कोर्ट का समय सुबह साढ़े 10 बजे के बजाए सवा दस बजे से किया था। लंच का समय भी 15 मिनट घटाया था। इस तरह कोर्ट में कामकाज का समय आधे घंटे बढ़ाया गया। अब 15 मिनट का इजाफा ओर किया जा सकता है। शाम पौने पांच बजे तक कोर्ट खुली रह सकती है।दीपावली और दशहरा का अवकाश कम, शनिवार को भी काम पर विचार…हाई कोर्ट प्रशासन ने वर्ष 2023 का कैलेंडर भी जारी किया है। हर बार दशहरा का अवकाश 8 और दीपावली का 10 दिन का रहता था। इस बार दशहरा पर दो और दीपावली पर महज 4 दिन ही छुट्टी रहेगी। वहीं महीने के चार शनिवार में से दो शनिवार कोर्ट खुली रहने और दो शनिवार रजिस्ट्री चालू रखे जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button