ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जमीनी विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

महोबा: महोबा में सरे शाम पुलिस से बेखौफ दबंगों ने जमीनी विवाद के चलते बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद सभी दबंग वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा घायल को इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।गोलीकांड का यह मामला महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ले का है। बताया जाता है कि मोहल्ले में रहने वाला साबिर पुत्र जान मोहम्मद का मोहल्ले में ही रहने वाले बहीद और शरीफ से जमीनी विवाद चल रहा है। साबिर बताता है कि चरखारी बाईपास में उसकी पैतृक जमीन है और दस्तावेजों में भी उसका नाम दर्ज है।जिला अस्पताल में चल रहा घायल का इलाजपीड़ित की दबंगों ने किया है कब्जापीड़ित की जमीन पर दबंग कब्जा किए हुए थे और लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिसका मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन हैं। पीड़ित बताता है उसके द्वारा अपनी जमीन को अन्य व्यक्ति को बेचने के बाद दबंग आक्रोशित हो गए। पीड़ित को कई बार जान से मारने की धमकियां दी गईं और आज तो उसे गोली मार दी गई। पीड़ित बताता है कि दुकान से वापस अपने घर बाइक से जा रहा था तभी वहीद, शमशाद, हफीज ,शरीफ और अज्ञात आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे युवक के कंधे में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिला अस्पताल में चल रहा इलाजवारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को पुलिस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहाँ इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित बताता है कि उसे पूर्व से ही लगातार जमीनी विवाद को लेकर धमकियां मिल रही थी ।उसने अपनी पैतृक जमीन को आर्थिक तंगी के चलते किसी अन्य को बेच दिया जिसके बाद दबंग बौखला गए और इस वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर विष्णु बताते है कि घायल को गंभीर अवस्था में लाया गया है जिसका इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button