ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

साउथ फिल्मों में डेब्यू की तैयारी में हैं Kartik Aaryan ! 

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘फ्रेडी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने साउथ फिल्मों में डेब्यू करने का खुलासा किया है। दरअसल, कार्तिक आर्यन ने इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘मैं किसी भी भाषा की फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन यह बात पूरी तरह से फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर करती है। अगर, अपनी पसंद की बात करूं तो मैं तेलुगू या तमिल फिल्मों में काम करना चाहता हूं। मैं फिल्मों में अपने अभिनय के जरिए फिल्ममेकर्स को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि फिल्म में कोई और मुझसे बेहतर भूमिका नहीं निभा सकता था।’

बनना चाहते हैं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा कि वे हमेशा से ही नंबर वन एक्टर बनना चाहते थे और बॉलीवुड में अपने दम पर खुद के लिए एक अलग जगह बनाना चाहते थे। वे फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनना चाहते हैं। कार्तिक का मानना है कि वे उस मुकाम तक पहुंच रहे हैं, जहां वह खुद को देखना चाहते थे। आने वाले साल में लोग सिर्फ उन्हीं को पर्दे पर देखेंगे।

हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई कार्तिक स्टारर ‘फ्रेडी’ अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा रही है। अभिनेता की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे फिल्म ‘शहजादा’, ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘आशिकी थ्री’ और ‘कैप्टन इंडिया’ में नजर आने वाले हैं

Related Articles

Back to top button