ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

हाईकमान ने हुड्‌डा की नाराजगी दूर की तो सैलजा का रुतबा बढ़ाकर दिया संदेश

कांग्रेस हाईकमान ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा में प्रवेश करने से 16 दिन पहले नई नियुक्तियां करके सभी गुटों को साधने का काम किया है। पार्टी हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है।इससे हुड्‌डा की नाराजगी दूर करने का प्रयास है और दूसरी ओर एक संदेश भी दिया कि सोनिया गांधी के दरबार में आज भी सैलजा की पकड़ मजबूत है। हरियाणा के रणदीप सुरजेवाला पहले ही राजस्थान से राज्यसभा सांसद बने हुए हैं।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और अन्य।राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा के फिरोजपुर झिरका से प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस ने नए हरियाणा प्रभारी को नियुक्त करके सभी को संतुष्ट करने की कोशिश की है। क्योंकि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा, निवर्तमान प्रभारी विवेक बंसल की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं थे।इसकी एक बड़ी वजह राज्यसभा चुनाव में एक कांग्रेसी विधायक का वोट रद होने से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की हार थी। जिसमें बागी विधायक के नाम का आज तक पार्टी हाईकमान के समक्ष खुलासा नहीं हो सका। हालांकि कुछ समय तक तोशाम की विधायक किरण चौधरी पर भी अंगुली उठाई गई, लेकिन किरण चौधरी के तेवरों को देखकर पार्टी नेताओं ने चुप्पी साध ली। इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा भाजपा विधायकों के सहयोग से जीत गए थे।विवेक बंसल2 साल 2 महीने में संगठन नहीं खड़ा कर पाएविवेक बंसल 2 साल 2 महीने के अपने कार्यकाल में कांग्रेसी नेताओं को न एकजुट करने और न ही हरियाणा कांग्रेस का संगठन खड़ा करवाने में सफल हो पाए। हरियाणा में करीब 8 साल से संगठन नहीं बन सका। कुमारी सैलजा के इस्तीफा देने के बाद हुड्‌डा गुट के उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाने में उनकी भूमिका रही, लेकिन राज्यसभा चुनाव में हार के बाद विवेक बंसल की हरियाणा में सक्रियता भी कम हो गई थी।नए प्रभारी शक्ति सिंह गोहिलकुमारी सैलजा का दिल्ली दरबार में रुतबा कायमहरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा स्वीकार होने के बावजूद कुमारी सैलजा का राज्यसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था, लेकिन पार्टी हाईकमान ने उन्हें नहीं उतारा। उन्हें कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया। हाईकमान ने अब कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाकर उन्हें महत्वपूर्ण पद देकर उनका कद बड़ा दिया। साथ ही उन्हें जनरल सेक्रेटरी भी नियुक्त कर दिया। कुमारी सैलजा का कद बढ़ाकर पार्टी हाईकमान ने हुड्‌डा को भी संदेश दे दिया।

Related Articles

Back to top button