ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

मशहूर गायक Lucky Ali ने IAS अधिकारी पर किया मानहानि का केस

बॉलीवुड के मशहूर गायक लकी अली ने दावा किया है कि उनकी एक जमीन पर ‘भू माफिया’ ने कब्जा कर लिया है। इस संबंध में सिंगर ने एक महिला प्रशासनिक अधिकारी के मिले होने का भी आरोप लगाया है। लकी अली ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक लकी ने महिला आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर मानहानि का दावा किया है। लकी ने अधिकारी पर केस दर्ज कराते हुए, ये दलील दी कि बेंगलुरू में येलहंका के पास केनचेनाहल्ली में उनकी पुश्तैनी जमीन है, जो उनके पिता के देहांत के बाद वसीयत में उनको मिलने वाली थी, लेकिन एक आईएएस अधिकारी ने सुधीर रेड्डी के साथ मिलकर अवैध रूप से उनकी पुश्तैनी जमीन का अतिक्रमण किया है।

लकी ने इस मुद्दे को लेकर यह भी कहा कि उनके पास वो सारे दस्तावेज हैं, जो उस तीन एकड़ जमीन का सबूत है कि बेंगलुरु में जो जमीन है, उस पर उनका कानूनी रूप से अधिकार है, लेकिन जमीन को लेकर विवाद इसलिए हो रहा है, क्योंकि रोहिणी सिंधुरी के देवर मधुसूदन रेड्डी ने इस जमीन को ट्रस्ट प्रॉपर्टी घोषित किया है। मधूसूदन रेड्डी का कहना है कि इस प्रॉपर्टी को सिंगर के बड़े भाई मंसूर अली से 2012 में खरीदा गया था।

हालांकि, सिंधुरी इस विवाद में शामिल न होने को लेकर अपनी सफाई दे रहीं हैं। उनका कहना है कि इस पूरे विवाद से उनसे कोई लेना-देना नहीं है। सिंधुरी ने ट्वीट करके यह भी कहा कि वे भी लकी अली पर मानहानि का मुकदमा करेंगी। वहीं, सुधीर रेड्डी ने बताया कि संपत्ति लकी अली के भाई मंसूर अली से 2012 में खरीदी गई थी और उनके पास तीन एकड़ जमीन पर अपना दावा साबित करने के लिए सभी दस्तावेज थे। आगे उन्होंने कहा, लकी उन पर सिर्फ कीचड़ उछालने की कोशिश कर रहे हैं।

लकी अली की संपत्ति से जुड़ा यह विवाद काफी गंभीर हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी विवादों से परेशान होकर लकी अली ने सिंधुरी पर ‘मानहानि’ का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं लकी ने अपनी जमीन को साजिश के चलते हड़पने का आरोप लगाया है। वहीं, लकी ने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक से इस अवैध गतिविधि को रोकने का आग्रह भी किया है।

Related Articles

Back to top button