ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

उज्जैन । महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर वीडियो बनाना महिला सुरक्षाकर्मियों पर भारी पड़ा निलंबित।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने ऐसा वीडियो बना डाला कि वहां हड़कंप मच गया. इसका वीडियो वायरल होते ही तत्काल उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दे दिए गए. मंदिर के गर्भगृह में शूट किया गया दरअसल, यह पूरी घटना हाल ही में तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर दो ऐसी महिला सुरक्षाकर्मियों के वीडियो सामने आए जो फ़िल्मी गाने पर डांस करती दिख रही हैं. चौंकाने वाली बात यह थी यह वीडियो उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में शूट किया गया था. यह वीडियो मंदिर में ही तैनात महिला सुरक्षाकर्मियों ने ही बनाया था और उन्होंने ही डांस भी किया था. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. एंड्राइड फोन रखने पर प्रतिबंध मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है. यह भी बताया जा रहा है कि दोनों सुरक्षाकर्मियों की पहचान पूनम सेन और वर्षा नवरंग के रूप में हुई है. मामले पर उज्जैन के एसडीएम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई है. इसके साथ ही मंदिर में कार्यरत सुरक्षा कर्मचारियों को एंड्राइड फोन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. मंदिर प्रशासन की तरफ से नाराजगी बता दें कि इससे पहले भी महाकाल मंदिर में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं लेकिन खुद सुरक्षकर्मियों द्वारा इस तरह की हरकत आने के बाद मंदिर प्रशासन की तरफ से नाराजगी भी व्यक्त की गई है. मालूम हो कि विश्व प्रसिद्द उज्जैन नगरी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है. यहां स्थित महाकाल मंदिर दुनियाभर में चर्चित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button