ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नोएडा: अचानक कोई आप से पूछ ले कि क्या आपको पता है विश्व में कितने देश हैं या उसके झंडे को पहचानते हैं

शायद हम में से अधिकांश लोग ऐसे हैं जिनको कई देशों के नाम तक नहीं पता होंगे, तो फिर झंडे की जानकारी को दूर की बात है. हालांकि नोएडा शहर में रहने वाला 5 साल का बच्चा विश्व के 195 देशों के नाम और उनके झंडों को बखूबी पहचानता है. दरअसल 5 वर्ष के आदेश नोएडा में रहते हैं, जो कि शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा एक के छात्र हैं. आदेश को यूनाइटेड नेशन द्वारा मान्यता प्राप्त 195 देशों के नाम और उसके झंडे की पहचान है. आदेश ने अपना नाम इंडिया वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड और कलाम वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज करवा चुके हैं. आदर्श बताते हैं कि मुझे देश विदेश घूमना अच्छा लगता है. बड़ा होकर मैं बड़ा व्यापारी बनूंगा और देश विदेश में घूमूंगा. यह भी पढ़ें | राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की जनता को दिया धन्यवाद, फिर कही ये बड़ी बात आदेश के पिता सतीश मूलतः केरल के रहने वाले हैं. पिछले कई सालों से एनटीपीसी में कार्यरत हैं. वह नोएडा एनटीपीसी में कैंटीन प्रबंधक के रूप में अभी काम कर रहे हैं. आदेश बताते हैं कि मैं तीन मिनट दस सेकंड में 195 देशों के झंडों को पहचान सकता हूं. अभी देशों के नाम भी मुझे याद हैं. इसके लिए जो रिकॉर्ड मैंने बनाया है वो मम्मी पापा को मदद से ही बनाए है. मम्मी ने एक शीट कर सारे देश के झंडे का फोटो चिपका दिया था. उसी से मैं याद करता था. इसकी तैयारी मैंने दो माह पहले शुरू की थी और दिसंबर में रिकॉर्ड भी बना लिया है. स्कूल में शिक्षकों और दोस्तों को जब मेरे विश्व रिकॉर्ड के बारे में पता चला तो उन्हें भी अच्छा लगा. आदेश बताते हैं कि मुझे देख कर वो भी अब रिकॉर्ड बनाने के लिए कोशिश कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button