ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

पूरी रात जुंडला में पुलिस की गाड़ियों का गूंजता रहा सायरन, ग्रामीणों की भीड़ देख चौकी इंचार्ज के छूटे पसीने

करनाल: हरियाणा के जिले करनाल की जुंडला चौकी उस समय पुलिस छावनी में तबदील हो गई जब सैकड़ों की संख्या में रात को ग्रामीणों ने जुंडला चौकी का घेरवा कर दिया। देर रात को ही ग्रामीणों में रोष को देखते हुए जिले भर के थानों के SHO व CIA की टीमें पूरे दलबल के साथ जुंडला चौकी में पहुंचे।जानकारी के अनुसार जुंडला चौकी पास ट्रैक्टर पर सवार कुछ युवकों के सामने कुछ शरारती तत्वों द्वारा खालिस्तान के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। जिसके बाद युवकों ने अपने गांव बांसा के ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलने पर देर रात को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर दिया।रात को चौकी का घेराव करके खड़े ग्रामीण।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किया ग्रामीणों को शांतग्रामीणों द्वारा जब देर रात को चौकी को घेराव किया तो ग्रामीणों की भीड़ देखकर चौकी इंचार्ज के पसीने छूट गए। चौकी में तनाव के सूचना के बाद जिले भर के थानों के SHO व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और पुलिस के आश्वान के बाद सभी ग्रामीण अपने घरों की तरफ लौट गए।चौकी में तैनात पुलिस बल।देर रात 9 बजे की बताई जा रही घटना​​​​​​​जानकारी के अनुसार बांसा गांव के कुछ युवक रविवार रात करीब 9 ट्रैक्टर पर सवार होकर जुंडला मंडी में आए हुए थे। इस कुछ शरारती तत्वों ने युवकों को देखकर खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि नारे लगाने वाले आरोपी चौकी में आए और पुलिस ने उन्हें पीछे से ही दीवार कुदाकर भगा दिया।रात भर पुलिस रही अलर्ट​​​​​​​इस तनाव को बढ़ता देख पूरे एरिया में रात भर पुलिस का पहरा रहा। विवाद के डर से पुलिस की रात भर नींद उडी रही। वहीं SP गंगाराम पूनिया भी अमन शांति के लिए पल-पल की रिपोर्ट अफसरों से लेते रहे। स्थिति असमंजस जनक तब हो गई जब पुलिस को ग्रामीणों ने लिखित में कोई शिकायत तक नहीं दी।चौकी के अंदर मौजूद ग्रामीण।भाईचारा बनाए रखने की अपीलSP गंगाराम पूनिया ने कहा कि भाईचारा खराब करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील की सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें। अगर कोई भी व्यक्ति भाईचारा खराब करता है उसकी सूचना तुरंत पुलिस का दे। शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे।

Related Articles

Back to top button