ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

STF के निशाने पर निदेशालय का एक अधिकारी भी, पूछताछ में खुले अहम राज

लखनऊ: आयुष दाखिला घोटाला से जुड़े दो प्रबंधकों से एसटीएफ कर रही है पूछताछ।यूपी एसटीएफ आयुष दाखिले के फर्जीवाड़ा में दो और प्रबंधकों को जल्द सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है। साथ ही पिछले दिनों गिरफ्तार एक प्रबंधक और जांच पड़ताल में सबूतों के आधार पर निदेशालय से जुड़े एक अधिकारी को गिरफ्तार कर सकती है। जिसके माध्यम से दाखिला के नाम पर पैसा अन्य लोगों तक पहुंचाया जाता था।एसटीएफ ने दो प्रबंधकों से की लंबी पूछताछ, छापेमारी जारीयूपी एसटीएफ ने आयुष दाखिले में फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार कृष्णा एंड सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मालिक और भाजपा नेता विजय यादव के बाद दो और प्रबंधक को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, भदोही से तीन प्रबंधकों समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया था।इनसे हुई लंबी पूछताछ में कई घोटाले से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर कुछ लोगों की पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए तलाश की जा रही है।आयुष घोटाले के सूत्राधार कुलदीप से इन दोनों प्रबंधकों की लगातार बातचीत होती थी। निदेशालय के अफसर और कर्मचारी सीधे बात नहीं करते थे।कुलदीप और उसकी कम्पनी वी-थ्री सॉल्यूसंस के कर्मी अफसरों के बीच का सूत्राधार था। इनके जरिये ही सब कुछ तय होता था।एसटीएफ को इसमें से एक अफसर के विषय में अहम जानकारी हाथ लगी है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू हो गई है।प्रबंधक और उसके भाई को रिमाण्ड पर लेगी एसटीएफएसटीएफ कुछ और सवालों के जवाब और अभ्यर्थियों के विषय में जानकारी के लिए गिरफ्तार विजय यादव और उसके भाई धर्मेन्द्र को रिमांड पर लेगी।आयुष फर्जीवाड़े में चार नवम्बर को हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी गई थी। इसमें आयुर्वेद निदेशालय के निलम्बित निदेशक एसएन सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. उमाकान्त यादव, वित्त लिपिक राजेश कुमार, कुलदीप वर्मा समेत 14 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं। दो दर्जन से अधिक लोग एसटीएफ की रडार पर हैं। इनके बारे में जांच चल रही है।

Related Articles

Back to top button