ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रांची। हैवानियत चचेरे भाई के दो टुकड़े कर कटे सिर के साथ ली सेल्फी, पुलिस ने महिला समेत 6 लोगों को किया गिरफ्तार।

झारखंड के खूंटी जिले में एक युवक ने पांच साथियों के साथ मिलकर अपने चचेरे भाई का अपहरण किया, फिर उसके दो टुकड़े कर दिए और कटे हुए सिर के साथ मोबाइल में सेल्फी भी ली। मारे गए युवक का सिर और धड़ अलग-अलग जगह पर जमीन में गाड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। बताया गया कि खूंटी जिले के मुरहू थाना अंतर्गत इठे गांव निवासी दसाय मुंडा ने मुरहू थाने में गत एक दिसंबर को आवेदन देकर अपने बेटे कानू मुंडा के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा गया था कि कानू मुंडा का उसके चचेरे भाई सागर मुंडा और उसके दो अज्ञात साथियों ने अपहरण कर लिया। घर वालों ने कानू मुंडा की पूरे इलाके में तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। खूंटी के प्रभारी एसपी नौशाद आलम ने एक स्पेशल टीम गठित कर उसे मामले की जांच सौंपी। पुलिस ने छापामारी कर अपहरण के आरोपी सागर मुंडा को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर बाकी पांच अभियुक्त भी गिरफ्तार कर लिए गए। मारे गए युवक का धड़ तपकारा थाना क्षेत्र के गोपला जंगल में जमीन से बाहर निकाला गया, जबकि उसका सिर इसी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के डुलवा टोंगरी जंगल से बरामद किया गया। इन दोनों स्थानों के बीच 15 किलोमीटर की दूरी है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस बाकी एंगल पर भी जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सागर मुंडा के सीनू मुंडा, अमरजीत पूर्ति, जय मसीह ओडेय़ा, अनमोल टूटी और चांदमुनी गुड़िया शामिल हैं। हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार और शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई बोलेरो जीप भी जब्त कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button