ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

प्रयागराज के युवक ने पश्चिम बंगाल की लड़की से मोबाइल पर की थी दोस्ती, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलाने के नाम प्रयागराज के एक युवक ने पश्चिम बंगाली की लड़की से दोस्ती की। उसे बहला फुसलाकर प्रयागराज बुलाया और फिर शिवकुटी के सूनसान इलाके में ले जाकर छेड़खानी करने लगा। अब युवती ने इसकी शिकायत शिवकुटी पुलिस से की। पुलिस ने नैनी निवासी युवक सिद्धांत यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी तलाश कर रही है। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि छेड़खानी की बात किसी से न बताने की भी धमकी दी है। शिवकुटी थानाध्यक्ष मनीष तिवारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर सिद्धांत यादव के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी दोस्तीयुवती पश्चिम बंगाल के 24 परगना जनपद की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि मार्च में उसने अपने मोबाइल से अपने रिश्तेदार को कॉल किया लेकिन गलती से मिस्ड कॉल दूसरे नंबर पर चली गई। इसके बाद उस नंबर से कॉल बैक आया और उसने अपना नाम सिद्धांत यादव निवासी जवाहरपुर काजीपुर, नैनी बताया। वह लगातार कॉल करने लगा और बातचीत होने लगी और फिर दोस्ती हो गई। सिद्धांत बार बार मिलने के लिए कहता रहा। उसने कहा, कि वह उसकी नौकरी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कलर्क पद पर करा देगा। फिर युवती उससे मिलने प्रयागराज आई। युवक ने कहा, नवंबर में दोबारा आना होगा। नवंबर में दोबारा आने पर कुछ डाक्यूमेंट नहीं लाने पर उसे तीसरी बार दिसंबर में बुलाया। वह तीसरी बार एक दिसंबर को प्रयागराज स्टेशन पर पहुंची। सिद्धांत उसे शिवकुटी इलाके में ले गया और वहां उससे छेड़खानी करने लगा।

Related Articles

Back to top button