ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

गौतम नगर में मुलभूत सुविधाओं का अभाव, पीने के पानी के लिए लोगों को करना पड़ रहा संघर्ष

चंदौली: चंदौली जिले के सदर नगर पंचायत में चुनाव की तैयारियों को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया। हालांकि चुनावी सरगर्मी बढ़ने के सा‌थ लोग जमीनी मुद्दों को उनके सामने रखने से नहीं चूक रहे है। सदर नगर पंचायत के गौतम नगर में पानी की निकासी, सीसीरोड और पेयजल की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा है। परन्तु सभी लोग इसी मुद्दे को हल करने का दावा कर रहे है। ऐसे में चुनावी मैदान में आने के बाद ही लोगों को असली नकली का परख समझ में आएगा।वार्ड के लोग जानकारी देते हुए।चेयरमैन की उपेक्षा का आरोपआपको बता दें कि चंदौली सदर नगर पंचायत हमेशा जिले के चुनावी मुद्दे का केंद्र रहा है। ऐसे में नगर पंचायत का गौतम नगर मुलभूत सूविधाओं से वंचित होने के पीछे लोग जनप्रतिनिधियों और चेयरमैन पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे है। गौतम नगर के अजीत सोनी के बताया कि वार्ड के लोग पेयजल की समस्याओं के साथ जूझ रहे है। हालांकि कई घरों में बोरिंग होने के चलते उन्हें पीने का पानी उपलबध है। परन्तु कई घरों के लोगों को दूर से आपूर्ति के पानी पर ही निर्भर होना पड़ रहा है।सभासद पर कार्य न कराने का आरोपगौतम नगर की प्रियंका कुमारी ने बताया कि सभासद के द्वारा कोई कार्य नहीं कराया गया है। चुनाव जीतने के पांच साल तक सभासद नगर पंचायत और चेयरमैन के कार्यालय का चक्कर लगाते देखे गए। ऐसे लोग जनता का वोट लेने के बाद भी अफसरों और मजबूत जनप्रतिनिधियों का पिछलग्गू बनकर रह जाते है। जबकि वोट देने वाले लोग पांच साल तक बुनियादी समस्याओं को लेकर जूझते रहते है।

Related Articles

Back to top button