ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शादी से पहले होने वाले पति संग पोलो मैच देखने पहुंची Hansika Motwani, शाही अंदाज में मारी एंट्री

बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी आज यानी 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। हंसिका मोटवानी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बीते गुरुवार को अभिनेत्री अपने परिवार के साथ जयपुर में अरावली के पहाड़ियों के बीच बने मुंडोता फोर्ट पहुंची थीं। गुरुवार की रात को ही उनकी मेहंदी का फंक्शन हुआ। इसके बाद शुक्रवार को सूफी नाईट का आयोजन किया गया था। वहीं शनिवार को दोनों पोलो मैच का आनंद लेने पहुंचे थे।मैच देखने पहुंचे कपलहंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया व्हाइट आउटफिट पहनकर विंटेज कार पर सवार होकर पोलो ग्राउंड पहुंचे थे। शाम चार बजे पोलो मैच के दौरान हुई टी पार्टी की थीम गुलाबी और सफेद रंग की रखी गई थी। इसमें सभी मेहमानों ने गुलाबी और सफेद रंग के कपड़े पहने थे। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने सफेद रंग का गाउन पहना था। वहीं, सोहेल ने भी सफेद रंग का टक्सीडो पहन रखा था।पोलो मैच के दौरान हुई टी पार्टी में हंसिका और उनके मंगेतर सोहेल ने हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ शाही अंदाज में ग्रैंड एंट्री ली थी। इसमें डांस पार्टी का भी आयोजन किया गया था। हंसिका मोटवानी ने अपने होने वाले पति सोहेल के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान सभी मेहमान भी डांस पार्टी का हिस्सा बने।आज होगी शादीआज हंसिका मोटवानी और सोहेल आज शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंडोता फोर्ट में आने वाले मेहमानों का स्वागत ठेठ राजस्थानी अंदाज में किया जाएगा। शादी के लिए खास तैयारियां की गई हैं। शादी की रस्मों के लिए खास मेहमानों के लिए राजस्थानी कपड़े भी बनवाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button