ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

10 लाख का गेहूं लेकर सिरसा से जा रहा था नोएडा, कंडक्टर भी गायब

रोहतक: पुलिस थाना महमहरियाणा के रोहतक के महम बाईपास के पास स्थित एक ढाबे पर खड़ा गेहूं से भरा ट्राला चोरी हो गया। जो करीब 10 लाख का गेहूं लेकर सिरसा से नोएडा जा रहा था। वहीं ट्राला पर मौजूद कंडक्टर भी गायब है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।जींद जिले के गांव मालवी निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्राला का ड्राइवर है। सतीश ने अपने ट्राला में सिरसा से 352.95 क्विंटल गेहूं लोड किया था। इस गेहूं की कीमत करीब 10 लाख रुपए है। वह गेहूं को सिरसा से लेकर नोएडा के लिए 28 नवंबर को चला था।शादी में जाने के लिए खड़ा किया था ट्रेलरउसने बताया कि उसके भतीजे व भतीजी की शादी थी। उसे शादी में भी शामिल होना था। इसलिए उसने बीच रास्ते में महम बाइपास के पास अपने ट्रेलर को 29 नवंबर को खड़ा कर दिया। एक ढाबे पर ट्राला खड़ा करके शादी में शामिल होने के लिए चला गया। शादी में जाने के कारण उसे समय लग गया।वापस लौटा तो ट्रेलर गायब मिलासतीश ने बताया कि जब वह वापस लौटा तो देखा कि उसका ट्राला नहीं है। किसी ने उसे चोरी कर लिया। वहीं कंडक्टर पंजाब निवासी काला शर्मा भी गायब मिला। आसपास में पूछताछ की तो पता चला कि ट्राला उसके आने से पहले ही जा चुका है। इसके बाद वह ट्राला व कंडक्टर की तलाश में जुट गया।परिचालक की हो रही तलाशसतीश ने बताया कि उसने अपने ट्राला पर पंजाब निवासी काला शर्मा को कंडक्टर के रूप में रखा हुआ था। जिसे करीब एक साल से जानता है। काला शर्मा पहले उसके होटल पर काम करता था। अब वह कंडक्टर के बताए पते पर भी जाकर तलाश कर रहा है। ताकि कोई सुराग मिल सके।जीपीएस से ट्राला मिलाउन्होंने बताया कि ट्राला में जीपीएस सिस्टम लगा चुका है। जब ट्राला चोरी होने का पता लगा तो उन्होंने जीपीएस से ट्राला की लोकेशन का पता लगाया। जिस पर ट्रेलर झज्जर के बेरी स्थित दादरी रोड पर मिला। लेकिन ट्राला में भरा गेंहू गायब था। जीपीएस सिस्टम काम करने के कारण लोकेशन का पता लग पाया।मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिससतीश ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी। फिलहाल ट्रेलर बेरी थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी। वहीं ट्रेलर व गेहूं चोरी होने की शिकायत महम थाने में दी गई है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित भी तलाश में जुटा है।

Related Articles

Back to top button