ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दहेज के लिए घर से भगाया, फौजी भाई के घर शरण लेकर पत्नी ने कराया मुकदमा

आगरा: थाना सदर पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया हैआगरा के थाना सदर क्षेत्र में एक महिला ने अपने गुजराती पति, उसकी प्रेमिका, सास -ससुर और नंद के खिलाफ दहेज मांगने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है की शादी के बाद गर्लफ्रेंड के गुस्सा होने के डर से पति ने उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं। पूर्व एसएसपी के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर करवाई में जुट गई है।जानकारी के अनुसार मूल रूप से गुजरात के जमजोधपुर, जामनगर निवासी महिला वर्तमान में अपने फौजी भाई के पास आगरा में रह रही है। महिला का कहना है की उसकी शादी बीती फरवरी 2018 को गुजरात के जामनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के दौरान तीन लाख नकद और अन्य खर्चों के साथ दस लाख रूपये परिजनों ने खर्च किए थे।महिला का आरोप है की पति शादी के बाद से कहता था की वो उसके टाइप की नहीं है और उसकी शादी जबरदस्ती की गई है। वो उसे कभी घुमाने तक नहीं ले गया, क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड इस बात से गुस्सा हो जाती थी और कई दिन खाना नहीं खाती थी। इसी के चलते पति ने कभी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। 5 लाख रुपए और दहेज न देने पर खाना न देने और मारपीट की जाने लगी।शादी के चार माह बाद भगायामहिला का आरोप है की ससुरालीजनों ने शादी के चार महीने बाद ही उन लोगों ने उसे भगा दिया है। चार साल से वो अपने फौजी भाई के पास आगरा में रह रही है। ससुरालीजन लगातार धमकियां देते हैं और उसे उनसे जान का खतरा है।महिला की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने 498A,323,504,506 aur dahej pratishedh अधिनियम के तहत पति, सास – ससुर, नंद और पति की प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button