ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

उन्नति हुड्डा ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

भारत की युवा शटलर उन्नति हुड्डा ने बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। वह इस टूर्नामेंट के अंडर-17 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्नति ने थाईलैंड में शनिवार (तीन दिसंबर) को अंडर-17 महिला एकल के सेमीफाइनल में जापान की मियोन योकोची को 21-8, 21-17 से हराया।

शीर्ष वरीय उन्नति ने एक बार फिर कमाल किया। उन्होंने अंडर-17 महिला एकल सेमीफाइनल में अपना दबदबा कायम रखते हुए सीधे सेटों में मैच को अपने नाम कर लिया। ओडिशा ओपन चैंपियन ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। उन्नति अब स्वर्ण पदक मैच में थाईलैंड के सरुनराक वितिदसर्न से भिड़ेंगी।

अर्श और संस्कार ने भी किया कमाल
अर्श मोहम्मद और संस्कार सारस्वत की अंडर-17 पुरुष युगल जोड़ी ने भी शानदार जीत दर्ज की और खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अर्श और संस्कार की फॉर्म में चल रही जोड़ी ने चीनी ताइपे के ची-रुई चिउ और शाओ हुआ चिउ के खिलाफ अंडर-17 पुरुष युगल के सेमीफाइनल में 21-15, 21-19 से जीत दर्ज की। फाइनल में अब उनका सामना एक अन्य चीनी ताइपे प्रतिद्वंद्वी लाई पो यू और यी-हाओ लिन से होगा।

अनीश थोप्पानी फाइनल में
अंडर-15 एकल खिलाड़ी अनीश थोप्पानी फाइनल में पहुंच गए। सेमीफाइनल में अनीश ने एक सेट से पिछड़ने के बाद सनसनीखेज वापसी की और चीनी ताइपे के दूसरे वरीय ली यू-जुई को 18-21, 21-12, 21-12 से हराया। फाइनल में अनीश का सामना चीनी ताइपे के चुंग-सियांग यिह से होगा। चुंग-सियांग यिह ने दूसरे सेमीफाइनल में भारत के ज्ञान दत्तू को 21-16, 19-21, 21-13 से हराया।

ज्ञान दत्तू को कांस्य पदक
इस हार के बाद ज्ञान दत्तू को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उनके अलावा अंडर-15 में पुरुष जोड़ी ब्योर्न जैसन और आतिश श्रीनिवास पी.वी को भी कांस्य मिला। ब्योर्न जैसन और आतिश श्रीनिवास पी.वी को मोहम्मद मुबारक और रेहान प्रामोनो की शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी ने 18-21, 14-21 हराया।

Related Articles

Back to top button