ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर में ब्यभिचारी ससुर ने बहू पर डाली बुरी नजर कोरोना से बेटे की मौत के बाद कई बार बहू से की गंदी हरकत।

ग्वालियर में एक महिला पर उसके ही बुजुर्ग ससुर ने बुरी नीयत डाल दी है। कोरोना काल में कोविड पॉजिटिव होने के बाद बेटे की मौत होने के बाद से ससुर, बहू पर बुरी नजर रखे हुए था। उसने दो बार उसके साथ गंदी हरकत करने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर बहू से कहता है कि इतना तो एडजस्ट करना पड़ेगा। घटना महाराजपुरा के डीडी नगर की है। जब अन्य परिजन को यह बात बताई तो उन्होंने भी आरोपी का समर्थन किया। जिसके बाद पीड़िता महिला थाना पहुंची और शिकायत की।पुलिस ने आरोपी ससुर पर छेड़छाड़ व अन्य पर परेशान करने का मामला दर्ज किया है। शहर के महाराजपुरा थाना स्थित डीडी नगर निवासी 35 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) ने शिकायत की है कि उसकी शादी भिण्ड निवासी राजेश (बदला हुआ नाम) से हुई थी। राजेश भोपाल में बीज का कारोबार करता था। शादी के बाद वह भी भोपाल चली गई। इसके बाद उसके दो बच्चे हुए और वर्ष 2021 में उसके पति का कोविड की दूसरी लहर में कोरोना महामारी की चपेट में आने के बाद देहांत हो गया। इसके बाद से ही उसे सास, ससुर, देवर, देवरानी तथा ननद परेशान करने लगे। इसी बीच एक दिन अकेला देखकर उसके ससुर उसके पास आए और बोले कि उसकी सास की तबीयत खराब रहती है, इसलिए उसे उसके साथ एडजस्ट करना होगा। ससुर की हरकत से वह सदमें में आ गई, क्योंकि कुछ ही समय पूर्व उसके पति का देहांत हुआ था। इसके बाद एक दिन जब वह किचन में काम कर रही थी तभी किचन में काम करते समय उसके साथ ससुर ने गलत हरकत करने का प्रयास किया। जब उसने इसकी शिकायत परिजन से की तो उन्होंने उल्टा उसे ही धमकाया। मई 2022 में जब वह बेटे का मुंडन संस्कार कराने के लिए आ रही थी तो उसकी सास की तबीयत खराब हुई तो सभी लोग कार से उतर गए। उस समय अकेला पाकर उसके ससुर ने उसके साथ फिर गलत हरकत करने का प्रयास किया। इसके बाद वह उसे मायके छोड़कर चले गए। परेशान महिला थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button