ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मरकाम बोले-बलात्कारी के लिए क्षेत्र में गहरा आक्रोश, साव ने कहा-जनता बहकावे में नहीं आने वाली

रायपुर: दिनभर भाजपा और कांग्रेस ने पूरा जोर लगाकर प्रचार किया। कांग्रेस की ओर से खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने कोरर में जन सभा को संबोधित किया। मंत्री कवासी लखमा भानुप्रतापुपर की सड़कों पर खुली जीप में प्रचार करते दिखे।भाजपा के डॉ. रमन सिंह ने भी रोड शो किया। बृजमोहन अग्रवाल इस चुनाव के प्रभारी बनाए गए हैं। बीते 15 दिनों से पूरी सक्रियता के साथ इलाके में प्रचार कर रहे थे। शनिवार शाम के बाद अब इस तरह से खुले आम किए जाने वाले प्रचार की तय समय सीमा खत्म हो गई है। अब सोमवार को वोटिंग होनी है, जनता भानुप्रतापपुर का भाग्य तय करेगी।सीएम भूपेश ने भी शनिवार को प्रचार किया।मरकाम के जीत के दावेमगर इन सब के बीच पार्टियों को अपनी जीत का भरोसा है। कांग्रेस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास है कि उनक संगठन जीतेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने याैन शोषण के आरोपों में घिरे ब्रम्हानंद नेताम को लेकर कहा- भाजपा प्रत्याशी बलात्कारी ब्रम्हानंद के लिये क्षेत्र में गहरा आक्रोश है, कांग्रेस सरकार के काम सावित्री मंडावी की जीत का आधार बनेगी।मरकाम ने कहा- भानुप्रतापपुर उपचुनाव कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी सावित्री मंडावी जीतेंगी। भाजपा के प्रत्याशी के कुकर्मों के कारण आहत है तथा उसे हराने के लिये प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने स्व. मनोज मंडावी को श्रद्धांजली स्वरूप सावित्री मंडावी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला है। स्व. मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में अर्धांगिनी के रूप में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।साव बोले- भाजपा को मिलेगी बड़ी जीतभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है- भानुप्रतापपुर की जनता कांगेस के बहकावे में नहीं आने वाली , भाजपा प्रत्याशी की बड़ी डीच होगी। अरुण साव ने कहा- बिजली बिल हाफ करने का वादा करके सरकार बनाने वाली कांग्रेस बिजली बिल बढ़ाकर जनता को बिजली का करंट दे दिया है।आज छत्तीसगढ़ की जनता इस झूठी और भ्रष्ट कांग्रेस से छुटकारा चाहती है। इसलिए भानुप्रतापपुर की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली और आगामी 5 दिसंबर को भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में मतदान करके भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएगी और कांग्रेस को सबक सिखायेगी।अब जानते हैं मतदान से जुड़ी जानकारी और तैयारियां…छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 3 दिन बचे हैं। पांच दिसम्बर को मतदान होना है। इस सीट के लिए 256 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जहां एक लाख 97 हजार 535 मतदाता अपने वोट डालेंगे। यहां 69 केंद्र नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं।3490 मतदाता सबसे यंग वोटरनिर्वाचन नामावली के मुताबिक कुल मतदाताओं में से 18-19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 हजार 490 है। जिनमें एक हजार 840 पुरुष और एक हजार 650 महिलाएं हैं। यानी ये लोग पहली बार वोट डालने वाले हैं। इस क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या एक हजार 875 है। जिनमें 640 पुरुष और एक हजार 235 महिलाएं हैं। यहां सेवा मतदाताओं की संख्या 548 है। जिनमें 529 पुरूष तथा 19 महिला मतदाता है।अंतिम एक घंटे में कोरोना संक्रमितों का होगा मतदानमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया, चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपाय भी किये जा रहे हैं। इस बार कोरोना संक्रमित मतदाता के वोट के लिए मतदान का अंतिम एक घंटा अलग सुरक्षित किया गया है। इस दौरान केवल संक्रमित मतदाता ही वोट डालने आएंगे। कोरोना संक्रमित, संदिग्ध-प्रमाणित मतदाता, दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा भी दी गई है।भानुप्रतापपुर का चुनावी मिजाज…1962 में पहली बार भानुप्रतापपुर का विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया। पहले चुनाव में निर्दलीय रामप्रसाद पोटाई ने कांग्रेस के पाटला ठाकुर को हराया। 1967 के दूसरे चुनाव में प्रजा सोसलिस्ट पार्टी के जे हथोई जीते। 1972 में कांग्रेस के सत्यनारायण सिंह जीते। 1979 में जनता पार्टी के प्यारेलाल सुखलाल सिंह जीत गए। 1980 और 1985 के चुनाव में कांग्रेस के गंगा पोटाई की जीत हुई। 1990 के चुनाव में निर्दलीय झाड़ूराम ने पोटाई को हरा दिया। 1993 में भाजपा के देवलाल दुग्गा यहां से जीत गए। 1998 में कांग्रेस के मनोज मंडावी जीते। अजीत जोगी सरकार में मंत्री रहे। 2003 में भाजपा के देवलाल दुग्गा फिर जीत गए। 2008 में भाजपा के ही ब्रम्हानंद नेताम यहां से विधायक बने। 2013 में कांग्रेस के मनोज मंडावी ने वापसी की। 2018 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button