ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

चंडीगढ़ पुलिस ने बताया-कॉलेजों में ड्रग बेचता था; कुछ और तस्करों के नाम बताए

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के कॉलेजों में ड्रग सप्लाई करने वाले एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तनुज गर्ग(23)के रूप में हुई है जो सेक्टर 51 ए का रहने वाला है। पुलिस केस के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम सेक्टर 49 थाने के अंतर्गत आज पेट्रोलिंग कर रही थी। जब पुलिस टीम सेक्टर 51 ए/बी के T-प्वाइंट के पास पहुंची तो शक के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया।आरोपी के कब्जे से पुलिस को 110 ग्राम चरस बरामद हुई। इसे लेकर उसके खिलाफ सेक्टर 49 पुलिस थाने में NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया गया।MBA की पढ़ाई कर रहा आरोपीपुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी काफी शातिर है और MBA फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। वह नए स्टूडेंट्स के साथ संपर्क बना लेता था। पंजाब यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भोले-भाले स्टूडेंट्स को फंसा कर उन्हें ड्रग सप्लाई करता था। वहीं उसने पूछताछ में कुछ और ड्रग तस्करों का नाम बताया है जो स्टूडेंट्स को ड्रग सप्लाई कर रहे हैं।पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड हासिल करेगी। इस दौरान पुलिस पता लगाएगी कि किन तस्करों के साथ उसकी डीलिंग थी। किस जगह से वह ड्रग खरीदता था और यह ड्रग कहां-कहां सप्लाई किया जाता था।

Related Articles

Back to top button