ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे युवक का तराजू उठाकर फेंक दिया था रेलवे ट्रैक पर, उठाने के दौरान ट्रेन से दोनों पैर कटे

कानपुर: ट्रेन की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल अर्शलान को अस्पताल ले जाते साथी सब्जी विक्रेता।कानपुर के कल्याणपुर थाना के सामने हेड कांस्टेबल की गुंडागर्दी से सब्जी विक्रेता ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट और जान जाते बची। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने युवक को हैलट में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।मौके पर जांच करते हुए डीसीपी वेस्ट विजय ढुल।पुलिस की पिटाई और गाली-गलौज से दहशत में आ गया था सब्जी विक्रेताकल्याणपुर के साहब नगर निवासी सलीम अहमद का बेटा 18 वर्षीय अर्शलान उर्फ लड्डू कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास जीटी रोड किनारे सब्जी की दुकान लगाता है। शुक्रवार शाम भी अर्शलान रोज की तरह सब्जी बेच रहा था। इस दौरान इंदिरा नगर चौकी में तैनात दरोगा शादाब खान सिपाही और हेड कांस्टेबल राकेश मौके पर पहुंचे। फुटपाथ पर सब्जी लगाने के चलते उसे पीटा और उसका तराजू उठाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।पुलिस की मारपीट और गाली-गलौज से अर्शलान इतना घबरा गया था। उसे समझ ही नहीं आया कि ट्रेन आ रही है और क्रासिंग पर पड़ें तराजू को उठाने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। वहां मौजूद अन्य सब्जी विक्रेताओं ने अर्शलान को पुलिस की मदद से हैलट में भर्ती कराया। इसके साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी है।हेड कांस्टेबल सस्पेंड, ACP करेंगे मामले की जांचडीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि मामले में सब्जी विक्रेता का तराजू फेंकने वाले हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से संस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच एसीपी कल्याणपुर विकास पांडेय को दी गई है। जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button