ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दो राज्यों में आता है ये रेलवे स्टेशन, जानिए कहां है देश का सबसे लंबा प्लेटफॉर्म

Indian Railway Hory: आज हम आपको रेलवे के बारे में कुछ ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपने शायद ही सोचा होगा

Indian Railway Station Hory: इंडियन रेलवे की ट्रेन में आपने भी कभी न कभी तो सफर किया होगा. पर कई चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में सवाल तो हमारे मन में आते हैं लेकिन हम उन्हें इग्नोर कर देते हैं. आज हम आपको रेलवे के बारे में कुछ ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपने शायद ही सोचा होगा.

क्या आप जानते हैं कि देश का पहला रेलवे स्टेशन कहां है और वह कब बनाया गया था. तो हम आपको बता देते हैं. भारत का पहला रेलवे स्टेशन मुंबई का बोरीबंदर था. जिसे “Great Indian Peninsular Railway” ने बनाया था. इस स्टेशन को साल 1888 में “विक्टोरिया टर्मिनस” के रूप में फिर से बनाया गया.

दो राज्यों में बंटा रेलवे का ये स्टेशन, आधा महाराष्ट्र में तो आधा गुजरात में

भारतीय रेलवे (Indian Railways) का इतिहास काफी पुराना है. रेलवे की कई ऐसी रोचक बातें हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है. क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जो दो राज्यों में स्थित है. दरअसल, पश्चिम रेलवे की सूरत-भुसावल लाइन पर नवापुर रेलवे स्टेशन है. जो दो राज्यों में बंटा है. नवापुर रेलवे स्टेशन का आधा हिस्सा महाराष्ट्र में और आधा गुजरात में पड़ता है.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने खुद इस रेलवे स्टेशन के बारे में ट्वीट करके भी जानकारी दी है. रेल मंत्री ने कहा, क्या आप जानते हैं कि देश में एक रेलवे स्टेशन ऐसा भी है जो दो राज्यों में स्थित है? सूरत-भुसावल लाइन पर नवापुर एक ऐसा स्टेशन है, जहां स्टेशन के बीचों-बीच दो राज्यों की सीमाएं लगती हैं. इसलिए इस स्टेशन का आधा भाग गुजरात में, तो शेष आधा महाराष्ट्र में है.

बता दें कि जब नवापुर स्टेशन बना था तब महाराष्ट्र और गुजरात का बंटवारा नहीं हुआ था. उस वक्त नवापुर स्टेशन संयुक्त मुंबई प्रांत के अंतर्गत आता था. जब मुंबई प्रांत का बंटवारा हुआ था तो नवापुर स्टेशन दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात में बंट गया. तब से इस स्टेशन की अपनी एक अलग ही पहचान है.

दो राज्यों में बंटे नवापुर रेलवे स्टेशन पर चार अलग-अलग भाषाओं में कोई भी सूचना रेल यात्रियों को दी जाती है. हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी में अनाउंसमेंट होता है, जिससे महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्यों से आने जाने वाले यात्रियों को आसानी से समझ में आ सके

Related Articles

Back to top button