ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

पिछली और मौजूदा सरकार में कुछ नहीं बदला है सिर्फ धरनों का स्थान व विधायकों के चेहरे बदले

संगरूर: ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास के सामने प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की है। मोर्चा के राज्य नेता शेर सिंह खन्ना, वरिंदर सिंह मोमी, जगरूप सिंह, गुरविंदर सिंह पन्नू, बलिहार सिंह, सिमरनजीत सिंह, रमनप्रीत कौर मान, पवनदीप सिंह, सुरिंदर कुमार, जसप्रीत सिंह व जगसीर सिंह भंगू ने कहा कि अपने आप को लोक हितैषी कहलाने वाली आप सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथनी व करनी में बहुत अंतर है।चुनावों से पहले सीएम ने दावा किया था कि आप सरकार बनने पर किसी भी वर्ग को अपनी मांगों के संबंध में धरने प्रदर्शन नहीं करने पड़ेंगे। किसी पर पानी की बौछारे नहीं डाली जाएंगी और न ही किसी पर लाठीचार्ज होगा। सरकार गांवों की सत्थ व मोहल्लों से चलेगी। लोगों के मसले बैठकों के जरिए हल किए जाएंगे। परंतु आज जब भी कोई वर्ग अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करता है तो पिछली सरकारों की तरह पानी की बौछारों व लाठीचार्ज का सामना कर रहा है।पिछली और मौजूदा सरकार में कुछ नहीं बदला है सिर्फ धरनों का स्थान व विधायकों के चेहरे बदले हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि पुलिस के जबर से संघर्ष को कुचलने की बजाए समूह वर्गों की मांगों को परवान किया जाए।

Related Articles

Back to top button