ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

हरदोई में पंजीकरण न कराने पर जारी हुई नोटिस, 30 दिन का दिया गया समय

हरदोई: हरदोई में 56 मैरिज लॉन, होटल, धर्मशाला संचालकों को सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किए हैं। इसमें 30 दिन में पंजीकरण कराने के कहा गया है, ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। इन सभी ने सराय एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं कराया है।दरअसल, वैवाहिक सीजन में होटल, मैरिज लॉन में होने वाली अनहोनी को रोकने के उद्देश्य से यह व्यवस्था बनाई गई है। शहर में संचालित हो रहे धर्मशाला, होटल और मैरिज हॉल के सराय एक्ट में पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।25 संचालकों ने कराया पंजीकरणलखनऊ के लेवाना होटल की घटना के बाद हरदोई में भी पंजीकृत और बिना पंजीकृत धर्मशाला, होटल और मैरिज हॉल की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। बमिली जानकारी के अनुसार शहर में 25 संचालकों ने प्रतिष्ठान का पंजीकरण करा लिया है। अभी तक अन्य 56 ने पंजीकरण नहीं कराया है। इन सभी 56 लोगों को नोटिस भेजा गया है।बिना मानक अवैध होगा संचालनजिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा है कि होटल, धर्मशाला और मैरिज हॉल के लिए सराय एक्ट में व्यवस्था, सुविधा और सहूलियत के संबंध में प्रावधान है। यहां पर उसी अनुसार सभी से मानक पूरे कराए जाएंगे। बिना मानक के इनका संचालन अवैैध माना जाएगा। हादसा और अन्य घटना पर संचालक के साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।अधिकारियों से ली जा रही रिपोर्टवहीं सिटी मजिस्ट्रेट डा. सदानंद गुप्ता ने कहा चिह्नित 56 संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। प्रक्रिया के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। इसी के साथ अग्निशमन, मानचित्र, जीएसटी, विद्युत सुरक्षा, आकस्मिक दरवाजा और पार्किंग के संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट ली जा रही है।

Related Articles

Back to top button