ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

5 दिसंबर को ईवीएम में कैद होगी प्रत्याशियों की किस्मत, 8 दिसंबर को सुनाया जाएगा

मैनपुरी: जनपद मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुई रिक्त सीट पर 5 दिसंबर को मतदान है ऐसे में सपा और भाजपा दोनों पार्टियों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर है। जहां एक तरफ सपा को अपनी पुस्तैनी विरासत बचाने को लेकर चुनौती है तो वहीं भाजपा मुलायम के गढ़ के तिलिस्म को तोड़कर उसे कब्जाने की फिराक में जुटी है।ऐसे में आज शाम 5:00 बजे प्रचार थम जाएगा बिना किसी शोर-शराबे के प्रत्याशी मतदाताओं से जनसंपर्क कर सकेंगे। चुनाव के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां अपने स्थानों के लिए रवाना होगी उनके साथ पुलिस बल को भी बूथों पर भेजा जाएगा।5 दिसंबर को ईवीएम में कैद हो जाएगी किस्मतमैनपुरी लोकसभा उपचुनाव मतदान 5 दिसंबर को होना है 8 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सुनाया जाएगा। ऐसे में आज शनिवार को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। अभी तक उम्मीदवारों ने मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए होल्डिंग बैनर पोस्टर लाउडस्पीकर जनसभाओं का सहारा लिया। जबकि प्रत्याशी और उसके समर्थक उसे जिताने के लिए गांव गांव शहर शहर पहुंचे। आज भी प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव प्रचार में डटे रहे।कल पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए होंगी रवानाजिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण में जानकारी देते हुए बताया 3 दिसंबर की शाम 5:00 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैनपुरी की नवीन मंडी स्थल से पोलिंग पार्टी अपने अपने बूथों के लिए रवाना होगी। जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में 1756 मतदेय स्थलों पर कार्मिक मतदान कराएंगे। ऐसे में सभी मतदान कर्मियों को समय से मंडी पहुंचकर अपने अपने मतदेय स्थलों के लिए निकलना होगा।

Related Articles

Back to top button