ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

28 नवंबर को घर से बिना बताए चला गया था; हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा: नर्सरी के पास मिला शव।जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम देवरहा में 45 वर्षीय शख्स की सड़ी-गली लाश एक नर्सरी से बरामद हुई है। मृतक की शिनाख्त दरस राम सूर्यवंशी के रूप में हुई है। वो 28 नवंबर को अपने घर कैलाश नगर पिसोद से किसी काम से निकला था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि उन्हें शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि देवराहा ग्राम की नर्सरी में एक व्यक्ति की लाश सड़ी-गली हालत में पड़ी हुई है। वे तुरंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। शव की शिनाख्त ग्रामीण नहीं कर पा रहे थे। लाश की जांच करते हुए उसकी पैंट की जेब से व्यक्ति का आधार कार्ड मिला। जिस पर दरस राम सूर्यवंशी (45 वर्ष), निवासी कैलाश नगर पिसोद लिखा हुआ था।सिटी कोतवाली थाने की घटना।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि व्यक्ति की मौत किसी हादसे के चलते हुई या उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि 28 नवंबर को रात 8 बजे के करीब दरस राम घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। जब देर रात तक भी वो घर नहीं लौटा, तो उन्होंने उसकी हर परिचित और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।मृतक की शिनाख्त दरस राम सूर्यवंशी के रूप में हुई।परिजनों ने कहा कि दरस राम को शराब पीने की लत थी और 28 नवंबर को भी वो शराब के नशे में ही घर से निकला था। वो अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था, इसलिए पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं लिखवाई गई थी कि कुछ दिनों बाद हर बार की तरह फिर से वो वापस आ जाएगा। मृतक दरस राम सूर्यवंशी कबाड़ी का काम करता था।

Related Articles

Back to top button