ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश:एमपी बोर्ड के 10वीं के एग्जाम 1 मार्च, 12वीं के पेपर 2 मार्च से; समय सुबह 9 से 12 बजे तक।

मध्यप्रदेश18 घंटे पहले एमपी बोर्ड की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी के एग्जाम टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। हाई स्कूल की परीक्षाएं 1 मार्च, जबकि हायर सेकंडरी की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी। दोनों परीक्षाओं का समय सुबह 9 से 12 बजे तक रहेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुक्रवार देर शाम पूरा टाइम टेबल जारी किया है। दोनों का ही पहला पेपर हिंदी का होगा। फर्जी रजिस्ट्री मामले में कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह और पत्नी को दो-दो साल की जेल मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह और उनकी पत्नी समेत अन्य को कोर्ट ने दो-दो साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने शुक्रवार को फर्जी रजिस्ट्री मामले में सुनवाई की थी। कोर्ट ने आरोपियों ने 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सीएम ने मंच से बैतूल सीएमएचओ समेत 4 अफसरों को हटाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल सीएमएचओ समेत 4 अफसरों को मंच से निलंबित कर दिया। चारों अफसरों पर काम में लापरवाही की शिकायतें मिली थीं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भीमपुर ब्लॉक के कुंड बकाजन गांव में जन सेवा अभियान के तहत स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां लोगों ने सीएमएचओ एके तिवारी, खनिज अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी और जेई पवन बारस्कर और साईं खेड़ा जेई के खिलाफ शिकायत की थी। सीएम ने चारों अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। सीएम ने विद्युत कंपनी के अफसरों को अल्टीमेटम दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना गांव में ग्रामसभा भी की। यहां नशा मुक्ति का प्रस्ताव पास किया गया। सीएम ने कहा कि गांव वाले तेंदूपत्ता खुद खरीद कर सकेंगे। साथ ही, गांव के विवाद अब गांव में ही सुलझाए जाएंगे। इसके लिए शांति निवारण टीम बनाई जाएगी। साथ ही, जनजातीय भाषा में मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया। योगेश चौधरी बने डीजी लोकायुक्त गृह विभाग ने शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस संगठन के डीजी रहे कैलाश मकवाना काे मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया है। कैलाश मकवाना के स्थान पर मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश चौधरी को एडीजी लोकायुक्त पुलिस संगठन बनाया है। इसके अलावा नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस महानिरीक्षक साजिद फरीद शापू को पुलिस महानिरीक्षक सशस्त्र बल और लोकायुक्त संगठन के एडीजी केटी वाइफे को एडीजी को-ऑपरेटिव फ्राड एवं लोक सेवा गारंटी बनाया गया है। डिंडौरी में अधेड़ ने फांसी लगाई, सुसाइट नोट पुलिस आरआई पर आरोप डिंडौरी सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांगपुर गांव में अधेड़ ने फांसी लगा ली। उसका शव शुक्रवार को घर में पंखे से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस आरआई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर जबलपुर अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर बैठ गए है। मृतक की चाची कलावती अहिरवार ने बताया 45 वर्षीय दिलीप अहिरवार पांच साल से पुलिस लाइन में जूता पॉलिश करने जाता था। सुसाइड नोट में बताया है कि आरआई संध्या ठाकुर मुझे प्रताड़ित कर रही हैं। मुझको बोलती हैं किसके आदेश से आते हो। मृतक की पत्नी इंद्रा बाई अपने बेटे शिवम और 19 वर्षीय बेटी निशा के साथ मंडला रिश्तेदारी में गई थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि पति से दो दिन पहले ही फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि आरआई मैडम परेशान कर रही हैं। परिजनों ने आरआई संध्या ठाकुर को बुलाने की मांग को लेकर जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय मार्ग जोगी टिकरिया पुल पर जाम कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जग्गनाथ मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक विजय गोठरिया, एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय पुलिस बल के साथ जोगी टिकरिया पुल पहुंचकर परिजनों को बातचीत कर रहे हैं। जबलपुर में चलती मेट्रो बस में ड्राइवर की हार्टअटैक से मौत, ऑटो को मारी टक्कर, 6 घायल जबलपुर में चलती मेट्रो बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। अटैक आने के दौरान वह बस से संतुलन खो बैठा और ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दो बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। यह पूरा मामला कोतवाली थाना के दमोह नाका का है। ग्वालियर में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गोली चली, दो घायल ग्वालियर के गोला का मंदिर में 12वीं के छात्र अन्नी उर्फ रोहित पाल किसी कार्यक्रम में जाने के लिए खड़ा था, तभी वहां बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र अमन यादव आया और उसने गोली चला दी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई है। फायरिंग में अमन यादव पेट और हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं दूसरी तरफ से अन्नी पाल भी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। अमन यादव पर कई अपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बताया गया है कि दोनों गुट इलाके में अपने वर्चस्व को लेकर आपस में रंजिश रखते हैं। उसी कारण यह फायरिंग हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button