मुख्य समाचार
भिंड थाना प्रभारी का विरोध करते हुए असवार पंचायत के ग्रामीण।
भिंड के असवार पंचायत में ग्रामीणों का मनोरंजन कर रहे एक खेल दिखाने वाले को थाना प्रभारी अभिषेक राय ने धमकाया। उसके साथ गाली गलौज करते हुए साइकिल में लात मारी। ये देख ग्रामीण थाना प्रभारी पर विफरे। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को घेर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों का आक्रोश देख पुलिस को उलटे पांव लौटना पड़ा। यह घटना 2 दिन पुरानी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले 4 दिन पहले गांव-गांव खेल दिखाने वाले कुछ कलाकार असवार पंचायत में आए हुए थे। उन्होंने ग्राम पंचायत समिति से खेल दिखाने की स्वीकृति मांगी। गांव की सरपंच श्रद्धा ऋषि कांत त्यागी ने गांव के लोगों का मनोरंजन कराने के लिए खेल दिखाने वालों को मनोरंजन कराने की स्वीकृति दी थी। खेल दिखाने वाले शाम 6:00 से 9:00 बजे तक ग्राम सभा के तहत खेल दिखा रहा थे। पुलिस के साथ निजी तौर पर काम करने वाले दो युवक इस खेल में को देखने के लिए आए। इसी दौरान पैसे को लेकर इन युवकों का कोई मामला बिगड़ गया। इसके बाद थाना प्रभारी आए थे। युवती और महिलाएं थीं मौजूद बताया जाता है दो रोज पहले असवार थाना प्रभारी अभिषेक राय शाम के समय उसी स्थान पर जहां पर जा पहुंचे वहां गांव वालों का मनोरंजन करामत दिखाने वाले कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है थाना प्रभारी ने खेल दिखाने वाले युवक की साइकिल में लात मारी और उसके साथ गाली गलौज की। इस समय बड़ी तादाद में महिलाएं युवतियां बच्चे बुजुर्ग एवं युवा मौजूद थे। थाना प्रभारी का रवैया देखकर ग्रामीण एकजुट हो गए और उन्होंने विरोध दर्ज कराया। थाना प्रभारी का विरोध करते हुए ग्रामीण। थाना प्रभारी का विरोध करते हुए ग्रामीण। थाना प्रभारी से जमकर हुई बहस इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि यह खेल दिखाने वाले बिना परमिशन के खेल दिखा रहे हैं ऐसे में किसी के साथ कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन रहेगा। इस बात पर ग्रामीणों ने सरपंच से परमिशन लिए जाना बताइ। इसी बात पर ग्रामीणों और थाना प्रभारी में जमकर बहस हुई। यह जानकारी लगते ही गांव की सरपंच श्रद्धा त्यागी के पति ऋषि त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्राम सभा में खेलों के आयोजन किए जाने की बात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मनसा को जाहिर किया। इसी बात पर ग्रामीण पुलिस के विरोध में खड़े हो गए और उन्होंने जमकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है जब हमारी मुख्यमंत्री चाहते हैं कि गांव के लोग खुशहाली से जीवनजीवन जिएं। मनोरंजन करें। ऐसे में थाना प्रभारी का तानाशाही रवैया लालफीताशाही को दर्शाता है। सरपंच पति बोले-पुलिस गलती में थी विवाद के दौरान मौके पर पहुंचे सरपंच पति ऋषि कांत त्यागी ने दूरभाष पर दैनिक भास्कर रिपोर्टर से चर्चा करते हुए बताए कि थाना प्रभारी का यह रवैया गलत था। खेल दिखाने वाली कलाकारों को ग्राम सभा में स्वीकृति दी गई थी। थाना प्रभारी में मौके पर पहुंचकर अभद्रता का बरताव किया। गाली गलौज भी की। उनका कहना है कि विवाद का कारण स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ काम करने वाले निजी युवक खान और यादव का होना बताया था। थाना प्रभारी बोले- परमिशन नहीं ली थी


