ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

देसी कट्‌टे और तेजधार हथियार बरमाद; एक ही गिरोह के हैं सभी आरोपी

चंडीगढ़: पंजाब में बठिंडा के रामपुरा में एक के बाद एक लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से देसी कट्‌टे और अन्य तेजधार हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल बठिंडा पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आरोपियों के गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर कोर्ट से उनका रिमांड मांगेगी।पुलिस आरोपियों के गिरफ्त में आने और सुलझाई वारदातों के संबंध में कुछ देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। आरोपियों की प्रोफाइल, उनकी हिस्ट्री और सदस्यों की पहचान का खुलासा कॉन्फ्रेंस में ही किया जाएगा। बताया गया कि बीते चंद दिनों में ही आरोपियों ने रामपुरा में लूट की 3 वारदातों को अंजाम दिया था।इन वारदातों को दिया अंजामआरोपी हथियारों के बूते विशाल मेडिकल हॉल से कैश और सोना लूट कर फरार हुए थे।दूसरी वारदात में आरोपी एक व्यक्ति को घायल कर उससे 2.83 लाख रुपए लूट कर फरार हुए।तीसरी वारदात में इस गिरोह ने एक व्यक्ति से उसकी क्रेटा कार छीनी थी।एक के बाद एक लूट की वारदातों ने इलाके के लोगों में दहशत पैदा कर दी थी। इसके बाद से बठिंडा पुलिस अपने मुखबिर तंत्र और अन्य इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के जरिए इस गैंग का पता लगाने के प्रयास में जुटी थी।

Related Articles

Back to top button