ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास करेंगे

बांग्लादेश के वनडे कप्तान तमीम इकबाल के भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होने के बाद टेस्ट टीम के उपकप्तान लिटन दास टीम की अगुआई करने की दौड़ में सबसे आगे हैं। टीम में हालांकि देश के शीर्ष क्रिकेटर शाकिब अल हसन भी मौजूद हैं।विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास भारत के खिलाफ चार दिसंबर से होने वाली वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम की कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान तमीम इकबाल के चोट के कारण बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। यह पहली बार होगा, जब लिटन वनडे सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे। वह देश के 15वें वनडे कप्तान होंगे। उन्होंने इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध टी-20 में टीम की कमान संभाली थी।

इससे पहले एक बयान में बांग्लादेश टीम के फिजियो इस्लाम खान ने कहा, ‘तमीम के दाएं ग्रोइन में ग्रेड एक का खिंचाव है,जिसकी पुष्टि एमआरआइ के बाद हुई है। हम दो सप्ताह उपचार प्रोटोकाल बनाए रखेंगे, जिसके बाद उसका रिहैबिलिटेशन शुरू होगा। इसका मतलब है कि वह वनडे में उपलब्ध नहीं होगा और टेस्ट सीरीज के लिए भी वापसी की संभावना कम है।’बता दें कि 30 नवंबर को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में वॉर्मअप गेम के दौरान कप्तान तमीम इकबाल को कमर में चोट लग गई थी। इकबाल को 2 सप्ताह के लिए आराम की सलाह दी गई। इसके चलते उन्हें एकदिवसीय सीरीज से बाहर होना पड़ा है।गौरतलब हो कि भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचौं की वनडे सीरीज 4 दिसंबर से शुरू हो रही है। वहीं दो टेस्ट मैचों की सीरीज 14 दिसंबर से शुरू हो रही है। देखना होगा कि तमीम इससे पहले मैच फिटनेस हासिल कर पाते हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button