ब्रेकिंग
केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल मध्यप्रदेश में एक मई से होगे ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद बताया तबादलों का क...
पंजाब

एक सेक्शन पर ट्रैफिक का फ्लो शुरू; 10 दिसंबर तक दूसरे का काम भी होगा पूरा

चंडीगढ़: चंडीगढ़-जीरकपुर फ्लाईओवर का काम अपने अंतिम चरण में है।चंडीगढ़-जीरकपुर हाईवे पर वाहन चालकों को महीनों से आ रही दिक्कत अब जल्द ही दूर होने वाली है। यहां हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर का काम कुछ ही दिनों में पूरा होने वाला है। चंडीगढ़ से जीरकपुर जाने वाले ट्रैफिक के लिए फ्लाईओवर के रास्ते को खोल दिया गया है। इससे पहले बीते शुक्रवार को यहां ट्रायल के तौर पर बसें और मोटरसाइकिल, कार आदि वाहन चलवाए गए थे।वहीं जीरकपुर से चंडीगढ़ जाने वाले सेक्शन पर काम जल्द पूरा होने वाला है। इस फ्लाईओवर का इसी महीने उद्घाटन होगा। जानकारी के मुताबिक, 10 दिसंबर तक यह फ्लाईओवर पूरी तरह से फंक्शनल हो जाएगा।10 करोड़ से बना फ्लाईओवरलगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस फ्लाईओवर को पहले 3 अगस्त तक बन कर तैयार होना था। वहीं इसके बाद अक्तूबर के अंत तक इसे पूरा करने की डेडलाइन रखी गई थी। हालांकि कंस्ट्रक्शन मैटीरियल और मजदूरों की कमी के चलते देरी होती रही। मोहाली के डिप्टी कमिश्नर ने बीते 1 दिसंबर को इस फ्लाईओवर का दौरा किया था। इसके बाद 2 दिसंबर को ट्रायल बेसिस पर एक सेक्शन पर ट्रैफिक निकाला गया था।अभी यह काम बचाअभी इस फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास का निर्माण कार्य थोड़ा बाकी बचा है। वहीं सर्विस रोड के साथ सीवेज के गड्‌ढे भी भरे जाने हैं। फ्लाईओवर के निर्माण के चलते सर्विस लेन में गड्‌ढे पड़ गए हैं। यहां वाहन चालकों को भारी दिक्कत हो रही है। वहीं एंबुलेंस को गुजरने में भी दिक्कत हो रही है। इन गड्‌ढों को भरा जाएगा। सड़क की रिकार्पेटिंग भी हो सकती है। ज्यादा दिक्कत जीरकपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सर्विस लेन पर है।लोगों को फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से भारी जाम में भी फंसना पड़ रहा है।यह है फ्लाईओवर निर्माण की अहम वजहइस फ्लाईओवर को बनाने की बड़ी वजह पभात (जीरकपुर) से गुजरने वाले भारी ट्रकों को अंडरपास के जरिए रास्ता देना है। इन ट्रकों के कारण छोटे वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि चंडीगढ़-जीरकपुर हाईवे पर कई मैरिज पैलेस बने हैं। सीजन में यहां बारातियों और उनकी गाड़ियों के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। फ्लाईओवर के निर्माण के बाद अब लोगों को राहत मिलेगी।स्लो कैरिजवे का काम जारीवहीं दूसरी ओर चंडीगढ़-जीरकपुर हाईवे के पास सड़क पर स्लो कैरिजवे का काम भी जारी है। इससे चंडीगढ़ से जीरकपुर और जीरकपुर से चंडीगढ़ जाने वाले ट्रैफिक को गुजरने में आसानी होगी। चंडीगढ़ से जीरकपुर जाने वाली सड़क पर कैरिजवे का काम काफी हद तक हो चुका है। पक्की सड़क बनने से पहले ही यहां ट्रैफिक निकलना शुरू हो गया है। वहीं जीरकपुर से चंडीगढ़ वाली सड़क पर इस कैरिजवे का काम थोड़ा धीमा है। सड़क के दोनों तरफ इस स्लो कैरिजवे बनने से दोनों तरफ से यह हाईवे 36 फीट (18-18 फीट) और चौड़ा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button