ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

घटना सीसीटीवी में कैद, 15 ग्राम के झाले लेकर फरार

इटावा: इटावा में ज्वैलर्स की दुकान से दो महिलाओं ने की टप्पेबाजी। घटना सीसीटीवी कैमरे में हो गई। साथ ही अब इन दोनों टप्पेबाज महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ज्वैलर्स ने थाना कोतवाली में इस घटना की शिकायत की साथ ही सीसीटीवी वीडियो पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं। कोतवाली पुलिस महिलाओं की तलाश में जुट गई है। घटना शहर के मुख्य बाजार तिकोनिया की है।15 ग्राम के झाले लेकर रफू चक्करवहीं ज्वैलर्स पारष जैन ने बताया है कि दो महिलाएं दोपहर को दुकान पर कान झाले देखने आई थी, दोनों इधर उधर की बात करके बातों में लगा लिया और करीब 15 ग्राम के झाले लेकर रफू चक्कर हो गई। घटना की जानकारी पर थाना कोतवाली प्रभारी अपनी टीम के साथ दुकान पर आए थे। घटना की जांच पड़ताल की और सीसीटीवी भी देखा और माल वापसी का आश्वासन भी दिया।सीसीटीवी के आधार पर हो रही जांच​​​​​​​वहीं थाना कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया है कि घटना संज्ञान में आई है, तहरीर मिल गई है। दोनों आरोपी महिलाओं को सीसीटीवी के आधार पर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button