ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Jubin Nautiyal को अस्पताल से मिली छुट्टी

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए। हादसे में उनकी कोहनी टूट गई और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लगी है। सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के बाद जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन हुआ है। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार है। जुबिन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपनी सेहत का हाल बताया है।जुबिन नौटियाल ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह खाना खाते नजर आ रहे हैं। जुबिन ने तस्वीर के साथ यह जानकारी साझा की है कि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। इसके साथ उन्होंने फैंस के लिए एक नोट भी लिखा है।जुबिन नौटियाल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। भगवान मुझे देख रहे थे और इस गंभीर हादसे में उन्होंने मुझे बचा लिया। मैं अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हूं और मेरी रिकवरी हो रही है। आपके इस बेशुमार प्यार और प्रार्थनाओं के लिए दिल से शुक्रिया।’

जुबिन की इस पोस्ट पर फैंस कमेंट बॉक्स में उनकी सलामती की दुआ करते नजर आ रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी जुबिन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। नीति मोहन ने लिखा है, ‘आप जल्द स्वस्थ हों, आपको खूब प्यार।’ रैपर बादशाह ने लिखा, ‘जल्द ठीक हो जाओ भाई।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी जुबिन को जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि जुबिन इंडस्ट्री के पसंदीदा गायकों में शुमार हैं। उनके गाने फैंस को खूब पसंद आते हैं। रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे और तुझे कितने चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसे इंटरनेशनल हिट के साथ लोग उन्हें वीडियो में देखना भी पसंद करते हैं। हाल ही में सिंगर ने गोविंदा नाम मेरा का गाना बना शराबी शामिल और फिल्म थैंक गॉड के गाने मानिके को भी गाया था। इसके अलावा भी वह ढेरों हिट नंबर्स दे चुके हैं।

Related Articles

Back to top button