ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

CM ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की रैली से पहले TMC नेता के घर में ब्लास्ट, 2 की मौत

पश्चिम बंगाल में TMC नेता के घर पर देर रात बम धमाके की खबर है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बता दें, यह बम धमाका TMC के महासचिव व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मेदिनीपुर में आज होने वाली रैली से पहले हुआ है। वह मेदिनीपुर के कोंटाई में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

पुलिस ने बताया, मेदिनीपुर के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में यह घटना हुई। यहां रहने वाले TMC के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर पर रात में विस्फोट हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दो शवों को बरामद किया है।

देसी बम से हुआ धमाका
सामने आया है कि TMC नेता के घर पर देशी बम से धमाका हुआ है। इस विस्फोट में टीएमसी कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे के आसपास की है। उधर, भाजपा ने इस मामले की एनआईए जांच की मांग की है। आरोप है कि टीएमसी बूथ अध्यक्ष के घर पर बम बनाया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button