ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

8 दिन बाद भी सीसीटीवी फुटेज के सहारे लुटेरों की सुराग में लगी पुलिस, 3.5 लाख की हुई थी लूट

सीतापुर: सीतापुर में 8 दिन पहले दिनदहाड़े हुई बैंक मित्र से लाखों की लूट में पुलिस के हाथ अब भी खाली है। पुलिस सीसीटीवी में कैद बाइक सवार लुटेरों की तस्वीरों को लेकर हाथ पांव पैर मार रही है, लेकिन 8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक लुटेरों तक नही पहुंच सकी है। बैंक मित्र से दिनदहाड़े बाइक सवार 2 बदमाशों ने असलहे के बल पर तकरीबन 3 लाख से अधिक रुपयों की लूट की थी, लेकिन पुलिस ने इसे महज 95 हजार की लूट बताकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।23 नवंबर को सरेराह हुई वारदातघटना लहरपुर कोतवाली इलाके की है। यहां बीती 23 नवंबर की सुबह बैंकमित्र से लूट की घटना सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक, गनेशपुर निवासी विनय पुत्र कन्हैया मलालपुर इलाके में इंडियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते है। सुबह 10 बजे विनय बैग में पैसा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाइक पर दो बदमाशों ने पीछा करते हुए गाड़ी लगाकर गिरा दिया और असलहे के बल पर रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बैंकमित्र के मुताबिक, बैग में रखा तकरीबन 3 लाख से अधिक रुपया और बैग में रखा लैपटॉप सहित अन्य कागजात लेकर मौके से लुटेरे फरार हो गए।पुलिस के हाथ 8 दिन बाद भी खालीघटना के बाद पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस सीसीटीवी में कैद लुटेरों की फुटेज लेकर तलाश कर रही है, लेकिन पीड़ित को अभी तक महज आश्वशन मिला है। पुलिस क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम की मदद से लुटेरों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही है।

Related Articles

Back to top button