ब्रेकिंग
मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा
पंजाब

राजनीतिक शरण लेने के लिए कनाडा से अमेरिका पहुंचा, लॉरेंस के गैंग को कर रहा था ऑपरेट

अमृतसर: गोल्डी बराड़।सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद गोल्डी बराड़ का नाम सबसे ज्यादा ट्रोल हुआ। 2020 से पहले शायद ही कोई उसका नाम जानता था। गोल्डी बराड़ का असल नाम सतिंदर सिंह है, जो पंजाब के फरीदकोट में पला बड़़ा हुआ। पंजाब में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह कनाडा भाग गया था।सोशल मीडिया पर आकर गोल्डी बार-बार पंजाब पुलिस को धमका रहा था।मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद से गोल्डी को पकड़ने के लिए भारत सरकार कनाडा के अधिकारियों से संपर्क साध रही थी। खुद को फंसता हुआ देख वह कनाडा से अमेरिका गया। जहां उसकी कोशिश राजनीतिक शरण लेने की थी। लेकिन उसे वहां डिटेन कर लिया गया। विदेश में बैठकर गोल्डी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को ऑपरेट कर रहा था। जिस पर पंजाब में सिद्धू मूसेवाला के मर्डर सहित कई अन्य मर्डर, किडनैपिंग, वसूली और हत्याप्रयास आदि जैसे मामले दर्ज हैं।गोल्डी का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ की फाइल फोटो।यूथ लीडर गुरलाल की हत्या के बाद भागा कनाडागोल्डी बराड़ के आपराधिक सफर उसके चचेरे भाई गुरलाल बराड़ के कत्ल के बाद शुरु हुआ माना जाता है। गोल्डी का चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस के काफी करीबी माना जाता था। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए उसने लॉरेंस की रहनुमाई में ही स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी नाम से संगठन तैयार किया था। लेकिन अक्टूबर 2020 में उसका चंडीगढ़ के इंडस्ट्रीयल एरिया में कत्ल कर दिया गया।भाई के कातिल का किया था कत्लगोल्डी अपने भाई के कातिल को मारना चाहता था। उसके सिर पर खून सवार था। यही दौर था जब वह लॉरेंस के करीब आया। गुरलाल के कत्ल में यूथ कांग्रेस लीडर गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया। जिसका कत्ल गोल्डी बराड़ ने करवाया। जिसे कत्ल करने के बाद कुछ दिन बाद ही बराड़ कनाडा भाग गया।गोल्डी बराड़।पिता की हुई जब्री रिटायरमेंटगोल्डी बराड़ पिता शमशेर सिंह हैं, जो पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर थे। गुरलाल पहलवान कत्ल मामले में गोल्डी बराड़ा का नाम आने के बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें जब्री रिटायर कर दिया। पिता ने भी इसका विरोध नहीं किया।लॉरेंस के साथ मिल किया पूर्व विधायक का कत्लगोल्डी के कनाडा जाने से पहले ही लॉरेंस के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ने लगी थी। कनाडा में बैठ वह जेल में बंद लॉरेंस का गैंग चलाने लगा। 25 फरवरी 2022 को गुरुग्राम में एक पूर्व पार्षद परमजीत ठकरान और उनके भाई सुरजीत की हत्या कर दी गई। शराब कारोबार के चलते इन दोनों की दुश्मनी अजय जेलदार से थी। पुलिस को मिली इनपुट्स के मुताबिक अजय जेलदार ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से मिलकर इन हत्याओं को अंजाम दिया।पंजाब व अन्य राज्यों में नेटवर्ककनाडा में बैठ गोल्डी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, एनसीआर और राजस्थान में भी लॉरेंस के नेटवर्क को स्ट्रांग करने में जुट गया। रंगदारी, मर्डर, हत्या प्रयास मामलों में गोल्डी का नाम सामने आने लगा। गोल्डी ने इसके साथ ही पंजाब में हथियारों की सप्लाई चेन बनानी शुरू कर दी। बीते दिनों अमृतसर और बठिंडा में कई गोल्डी के साथी पकड़े गए, जो हथियारों की तस्करी से जुटे थे।थार, जिसमें सिद्धू मूसेवाला का कत्ल किया गया।सिद्धू मूसेवाला की हत्यामई महीने में सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। गोल्डी बराड़ ने खुद सोशल मीडिया पर आकर अपना जुर्म कबूला और पीछे की कहानी को बताया। लोगों से मिल रहे प्यार के चलते सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लगातार पंजाब सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। एक महीने पहले ही उन्होंने पंजाब सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस ने कुछ ना किया तो वह केस भी वापस लेंगे और देश छोड़ चले जाएंगे। बीते दिनों ही बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर 2 करोड़ रुपए एनाउंस करने की मांग पंजाब सरकार से की और यह भी कहा कि अगर पैसा सरकार के पास नहीं तो वह दे देंगे।

Related Articles

Back to top button