ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

15 साल के लड़के का लड़की के पिता से झगड़ा हुआ था, महाराष्ट्र की घटना

मुंबई: महाराष्ट्र के कल्याण से हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के लड़के ने एक 9 साल की लड़की का रेप करके हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़के ने ऐसा बच्ची के पिता से बदला लेने के लिए किया। कुछ दिन पहले आरोपी का बच्ची के पिता से झगड़ा हुआ था।CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचानघटना कल्याण रेलवे स्टेशन से सटे एक रिहायशी सोसाइटी की है। गुरुवार को बच्ची का शव मिलने के बाद यह मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के बाद लड़के की पहचान की। स्थानीय लोगों से लड़के के ठिकाने के बारे में पूछा। उसके बाद उसे अपनी हिरासत में लेकर महात्मा फुले थाने ले गई।बच्ची के पिता से हुआ था झगड़ापूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि दो दिन पहले उसका लड़की के पिता से झगड़ा हुआ था और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। मारपीट का बदला लेने के लिए लड़के ने पहले लड़की का किडनेप किया, फिर रेप और उसके बाद ब्लेड से बच्ची का गला काट दिया। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाला भी नाबालिग है, इसलिए उसे निगरानी गृह भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button