ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद जाखड़ बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

अमृतसर: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस छोड़ भाजपा जॉइन कर चुके दोनों दिग्गजों को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त किया है। कभी भाजपा के खिलाफ बड़े-बड़े बयान देने वाले यह दोनों ही दिग्गज आज कांग्रेस के खिलाफ खड़े हैं।भाजपा की तरफ से जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के अलावा राणा गुरमीत सोढ़ी और मनोरंजन कालिया को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। इसके साथ ही युवा नेता जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।सीएम पद छोड़ने के बाद कैप्टन ने दिया था इस्तीफा2021 में पंजाब कांग्रेस में पैदा हुई अंतर-कलह के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था। चुनावों में हार के बाद सितंबर 2022 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी और अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर लिया था।भाजपा के खिलाफ बेबाक बोलते थे सुनील जाखड़कांग्रेस के पूर्व प्रधान व पूर्व सांसद सुनील जाखड़ मई 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे। कभी कांग्रेस सीएम पद के उम्मीदवार रहे जाखड़ ने उनके हिंदू होने की वजह से यह पद ना मिलने के आरोप लगाए थे। जाखड़ ने कांग्रेस से इस्तीफे के समय कहा था कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने कांग्रेस की सेवा की। अब मैं भाजपा के साथ पंजाब में राष्ट्रवाद, एकता और भाईचारे की राजनीति करेंगे।

Related Articles

Back to top button