ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

जी-20 शेरपा को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने ली तैयारी बैठक

उदयपुर । उदयपुर जी-20 सचिवालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू उदयपुर दौरे पर रहे। नायडू ने उदयपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शेरपा सम्मेलन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही तैयारियों के अंतिम चरण का जायजा लिया और कहा कि जी-20 शेरपा की पहली बैठक के लिए उदयपुर पूरी तरह तैयार है। संयुक्त सचिव नगराज नायडू ने संभागीय आयुक्तालय में संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट तथा जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जी 20 के संभागियों के लाइजनिंग अधिकारियों एवं स्थानीय जिला स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियां की समीक्षा की। इस दौरान समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों ने अपने दायित्व और तैयारियों के बारे में जानकारी दी। नायडू ने कहा कि कहा कि टीम उदयपुर की मेहनत रंग लाई है और इस आयोजन के लिए वृहद स्तर पर की गई तैयारियों के लिए उन्होंने राजस्थान सरकार व जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। उनहोंने कहा कि जी-20 प्रसिडेंसी इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए तैयार है और उदयपुर में होने वाला यह इंटरनेशनल आयोजन बेंचमार्क सेट करेंगा।नायडू ने कहा कि इस जी-20 इंटरनेशनल समिट की शुरूआत उदयपुर से होना गौरव की बात है और इस आयोजन के लिए उदयपुर एक टेम्पलेट बनेगा और आगामी वर्ष में होने वाली 50 शहरों में होने वाली जी-20 बैठकों के लिए उदयपुर एक मिसाल बनेगा। नायडू ने कहा कि यह एक माइल्डस्टोन इवेंट है। यहां से हमारी जी-20 प्रेसीडेंसी को आगामी आयोजन के लिए दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जी-20 आयोजन को लेकर उदयपुर की खूबसूरती बढ़ गई है। एयरपोर्ट से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों को आकर्षक रूप दिया है।

Related Articles

Back to top button