ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

तीन बार तलाक बोलकर महिला को घर से निकाला, पति समेत 9 पर केस दर्ज

हरियाणा के यमुनानगर में सदर थाना क्षेत्र के गांव अकालगढ़ निवासी एक महिला ने अपने पति पर उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति समेत ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।गांव अकालगढ़ निवासी शबनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह इस्तकार के साथ हुआ था। निकाह के समय उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। मगर उसका पति इस्तकार व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य सलामू, असगरी, शादिया, फिरदौस, साजिद, नपीसा, ताहिर व नईम शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

शादी के बाद से आरोपी उसे अधिक दहेज लेकर आने के लिए परेशान करने लगे। उसके मायके वालों ने आरोपियों की मांग को कई बार पूरा किया मगर आरोपी फिर से उसे परेशान करने लगते। शबनम ने बताया कि एक दिन उसका पति इस्तकार घर पर आया। आरोपी ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया।उसके ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसके पति का साथ दिया। उसने मायके पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों पर मुस्लिम महिला प्रोटेक्शन एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button