ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जीवीपी स्थलों की जेसीबी से हुई सफाई, पालिकाध्यक्ष ने मातहतों के साथ लगाई झाड़ू

मिर्जापुर; मिर्जापुर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।मिर्जापुर में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार स्वच्छता के लिए कूड़ा डंपिंग स्थानों पर अब सेल्फी प्वाइंट बनाया जायेगा। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभासद, भाजपा कार्यकर्ताओं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शास्त्री पुल पर श्रमदान किया।जीवीपी प्वाइंट संगमोहाल एवं फलमंडी पर श्रमदान कर महाअभियान का शुभारंभ किया था। अभियान के तहत शास्त्री पुल स्थित सामुदायिक शौचालय के बगल में जीवीपी पॉइंट पर झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। नपाध्यक्ष ने बताया कि आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव पर सूबे के 75 जनपदों के 750 निकायों में 75 घंटों तक जीवीपी पॉइन्ट की साफ-सफाई कर सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है।मिर्जापुर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।3 दिन के अंदर की जानी है सफाईइसी आदेश के क्रम में नगर में जीवीपी प्वाइंट पर लगे कूड़े का ढेर का निस्तारण किया जा रहा है। नगर में ऐसे दस जीवीपी प्वाइंट को चिन्हित किया गया है, जिसकी सफाई तीन दिनों के अंदर किया जाना है। नगर के जीवीपी पॉइन्ट संगमोहाल, फलमंडी, बरौंधा एवं मुकेरी बाजार में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका के जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली अभियान में लगाया गया है। विशेष सफाई के लिए सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।मिर्जापुर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।10 प्वाइंट पर हो रहा निस्तारणनपाध्यक्ष ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस महा अभियान में नगर के प्रस्तावित दस जीवीपी प्वाइंट से कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। कूड़ा का निस्तारण करने के बाद उक्त स्थानों पर पौधारोपण कराया जायेगा। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से कहा कि सफाई वाले स्थलों पर कूड़ा फेंककर गंदगी न करें। उन्होंने स्वच्छता अभियान में लोगों से सहयोग मांगा। अभियान में अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी संजय सिंह, स्वच्छ भारत डीसी हिमांशु केशरवानी,सफाई निरीक्षक नंदकिशोर शर्मा, सफाई नायक और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button